back to top

कोविड-19 की शुरुआत के बाद पहली विदेश यात्रा पर ढाका पहुंचे मोदी, शेख हसीना ने किया स्वागत

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उनकी समकक्ष शेख हसीना ने किया। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अपनी इस पहली विदेश यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तौर पर तैयार बोइंग 777 पर सवार होकर मोदी ढाका पहुंचे। विमान से उतरने के क्रम में ही उन्होंने मास्क पहना, फिर हसीना से मुलाकात की और कुशल क्षेम साझा किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ढाका पहुंच गया। हवाई अड्डे पर विशेष स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना का धन्यवाद करता हूं। यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती में और योगदान देने वाला होगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों के जवानों ने सलामी दी। मोदी ने अपने दौरे से पहले गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी पड़ोस प्रथम नीति का अहम स्तंभ है तथा दोनों देश इसे और गहरा व बहुआयामी बनाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा था कि वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जीवन और आदर्शों को याद करने, बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई व दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोहों में शिरकत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री सीधे सावर पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर 1971 में हुई बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक स्थल पर अर्जुन का एक पौधा भी लगाया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, बांग्लादेश के शहीदों के पराक्रम के सम्मान में यह पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम के वीर नायकों को श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। इसके बाद प्रधानमंत्री धानमोंडी, 32 स्थित बंगबंधु स्मारक जाएंगे और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री नेशनल परेड स्क्वॉयर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अब्दुल हमीद होंगे। इसकी अध्यक्षता शेख हसीना करेंगी।

 

शाम में प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना संयुक्त रूप से बंगबंधु-बापू संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे। वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय होंगे। प्रधानमंत्री का पौराणिक परंपरा की 51 शक्तिपीठों में से एक प्राचीन जशोरेश्वरी काली मंदिर में देवी काली की पूजा अर्चना करने और ओराकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। शनिवार की दोपहर मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय में हसीना के साथ वार्ता करेंगे।

इस दौरान पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कुछ परियोजनाओं का भी वह डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। स्वदेश रवाना होने से पहले वह राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भी मुलाकात करेंगे। मोदी का बांग्लादेश दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पड़ोसी देश शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मुजीब वर्ष, देश की आजादी के 50 साल का उत्सव और भारत-बांग्दलादेश संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर समारोह मना रहा है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले वर्ष 2015 में बंगलादेश की यात्रा की थी।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...