back to top

मोदी ने सिद्ध किया कि कैसे कोई नेतृत्व करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला सकत है : शाह

नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कर्म योगी नरेन्द्र मोदी ने 24 साल पहले आज ही के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में संविधान की शपथ ली थी और जनसेवा की अपनी लंबी पारी के दौरान उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि जब दृष्टि राष्ट्र प्रथम और मिशन विकसित भारत हो, तो नेतृत्व करोड़ों लोगों के जीवन में कैसे बदलाव ला सकता है।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने के बाद, मोदी 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रहे हैं और लगातार तीन राष्ट्रीय चुनाव जिता चुके हैं।

शाह ने एक्स पर लिखा, राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित 24 वर्ष यह दिन पूरे देश के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, जब नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा को समर्पित एक कर्मयोगी ने संविधान की शपथ लेकर लोगों की समस्याओं को अपना माना, उनका निवारण शुरू किया और ये समस्याएं इतिहास बनती चली गई।

गृह मंत्री ने कहा कि इन 24 वर्षों में, चाहे गुजरात के किसानों, महिलाओं, उद्योग और शिक्षा का कायाकल्प करना हो या फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सुरक्षा, गरीबों के कल्याण और पिछड़े, दलित व जनजातीय समुदाय सहित सभी वर्गों का उत्थान करना हो, मोदी जी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब विजन राष्ट्रप्रथम हो और मिशन विकसित भारत , तब एक नेतृत्व कैसे करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है।

मोदी को अपने कार्यकाल के दौरान कभी चुनावी हार का सामना नहीं करना पड़ा और सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड उनके नाम है, जिसमें साढ़े 12 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...