back to top

मोदी, भूटान के प्रधानमंत्री ने रूपे कार्ड के दूसरे चरण का संयुक्त उद्घाटन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने शुक्रवार को रूपे कार्ड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस चरण के बाद भारत में रूपे नेटवर्क तक भूटानी कार्ड धारकों की पहुंच हो जाएगी। मोदी पिछले वर्ष अगस्त में भूटान की राजकीय यात्रा पर गए थे। तब उन्होंने तथा शेरिंग ने परियोजना के पहले चरण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने भाषण में दोनों देशों के बीच अनेक क्षेत्रों में गहरे सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने अंतरिक्ष में भूटानी उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए इसरो की तैयारी, तीसरे अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे से संबंधित बीएसएनएल तथा भूटान के बीच समझौते आदि का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भारत भूटान के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की आवश्यकताओं को पूरा करना हमेशा उसकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि भूटान में रूपे कार्ड का पहला चरण लागू होने से भारत से वहां जाने वाले लोगों के लिए एटीएम और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनलों का इस्तेमाल करना संभव हो गया। अब दूसरे चरण के बाद भूटान के कार्ड धारकों के लिए भारत में रूपे नेटवर्क का इस्तेमाल करना संभव हो सकेगा।

रूपे कार्ड भारत में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान का नेटवर्क है और इसका एटीएम, पीओएस उपकरणों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और भूटान के बीच एक विशेष साझेदारी है जिसका आधार साझा समझ और सम्मान, साझा सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत बंधन हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...