back to top

मोदी जीवंत सबूत कि कठिन परिश्रम, समर्पण से भारतीय कुछ भी हासिल कर सकते : ट्रंप

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि एक चायवाले की पृष्ठभूमि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपर उठना इस महान राष्ट्र की असीमित संभावनाओं को प्रदर्शित करता है और स्पष्ट करता है कि भारतीय कठिन परिश्रम और समर्पण से कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में संबोधन के दौरान जब लोगों ने मोदी, मोदी के नारे लगाए तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हर कोई उन्हें पसंद करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक शानदार कारोबार समझौते पर काम कर रहे हैं लेकिन वह (मोदी) सौदेबाजी में बहुत सख्त हैं। मोदी की प्रशांसा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात का उदाहरण हैं कि भारत कठिन परिश्रम से क्या हासिल कर सकता है।

ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, आप न केवल गुजरात के गौरव है बल्कि इस बात के जीवंत सबूत हैं कि कठिन परिश्रम और समर्पण से भारतीय कुछ हासिल कर सकते हैं, जो चाहे हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस देश की असीमित संभावनाओं को रेखांकित करते हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ चायवाले के रूप में शुरूआत की। जब वे युवा थे तब इस शहर में कैफिटेरिया में काम किया।

मोदी को अत्यंत सफल नेता बताते हुए ट्रंप ने कहा कि हाल ही में इस पृथ्वी पर हुए सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में भाजपा नेता ने जबर्दस्त जीत हासिल की। भारत की पहली यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद को भी उद्घृत किया जिसे मोदी अपनी प्रेरणा बताते रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में मोदी के कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले 10 साल में आपके देश से अत्यधिक गरीबी दूर हो जाएगी।

उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत में कहा, नमस्ते, यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कहा मोदी एक अद्भुत नेता हैं, भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं। अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार और निष्ठावान मित्र रहेगा, भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया।

ट्रंप ने अपने संबोधन में बालीवुड फिल्म डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) और शोले का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल अमेरिका के लिए अच्छे परिणाम आए हैं।

RELATED ARTICLES

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...