back to top

मोदी ने की यूपी में कोविड-19 से निपटने को लेकर किए उपायों के लिए योगी की सराहना

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से निपटने के वास्ते राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सराहना की। यह जानकारी जारी एक बयान में दी गई।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक के दौरान कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को कम करने के लिए उचित उपाय करने के लिए आदित्यनाथ और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

बयान में कहा गया है कि मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक प्रतिदिन 1.50 लाख और अब तक कुल 90 लाख लोगों की जांच की गई है जो देश में सभी राज्यों में सर्वाधिक है। मोदी ने कहा कि राज्य को अधिक जांच करने संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या को न्यूनतम रखने में मदद मिली।

प्रधानमंत्री ने प्रवासियों के संकट के उचित ढंग से निपटने के लिए भी योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में प्रवासियों की संख्या भी अधिक थी। आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में मोदी को राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...