back to top

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा।

DA हर 6 महीने में बढ़ता है। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।बता दें कि महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है।यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है।इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

RELATED ARTICLES

वाल्मीकि जयन्ती : अखण्ड पाठ संग कवि सम्मेलन में गूंजीं कविताएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा अपने परिसर में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण का अखण्ड पाठ का...

मां अमृता संग सारा अली खान ने किया बड़ा इन्वेस्टमेंट, अंधेरी वेस्ट में खरीदी दो लक्ज़री प्रॉपर्टी

लखनऊ । सारा अली खान हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं, एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस...

बिहार में बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे 3 लाख 62 हजार लोग पर रेलवे का बड़ा एक्शन, वसूले 25 करोड़

लखनऊ। बिहार में समस्तीपुर रेल मंडल ने बिना टिकट के यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार लोगों को पकड़ा है और उनसे 25...

Latest Articles