back to top

मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के डिजिटल सत्र को कर सकते हैं संबोधित

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं। उच्च स्तरीय बैठक के लिए वैश्विक निकाय द्वारा जारी की गई वक्ताओं की तत्कालिक सूची में यह जानकारी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है।

इस साल वार्षिक महासभा का सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है और देशों एवं सरकारों के प्रमुख कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से शारीरिक तौर पर इस सभा में नहीं जुट पाएंगे। वैश्विक नेता सत्र के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो वक्तव्यों को सौंपेंगे। संयुक्त राष्ट्र में महासभा एवं सम्मेलन प्रबंधन विभाग ने सभा के 75वें सत्र की आम चर्चा के लिए मंगलवार को वक्ताओं की तत्कालिक सूची स्थाई मिशनों को जारी की।

सूची के मुताबिक, मोदी 26 सितंबर की सुबह आम चर्चा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि सूची तत्कालिक है और दो और पुनरावृत्तियां होंगी क्योंकि अगले कुछ हफ्तों में आम चर्चा के लिए कार्यक्रम एवं वक्ता बदले जा सकते हैं। आम बहस के लिए अंतिम वक्तव्य क्रम अलग हो सकता है। आम चर्चा 22 सितंबर को शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी।

सूची के मुताबिक ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पहले वक्ता हैं। पारंपरिक रूप से अमेरिका आम बहस के पहले दिन दूसरा वक्ता होता है और ऐसी उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर रहते हुए अपना अंतिम संबोधन व्यक्तिगत रूप से देने के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं।

तत्कालिक सूची के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दाेआन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों पहले दिन की डिजिटल चर्चा को संबोधित करेंगे। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है और इस साल ट्रंप एकमात्र वैश्विक नेता होंगे जो डिजिटल उच्च स्तरीय सभा को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...