back to top

मोदी ने स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुड़ने का किया आह्वान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 15-16 जनवरी को होने वाले स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रारंभ से जुडऩे के लिए देश भर के युवाओं का आह्वान किया और कहा कि इस कार्यक्रम में उद्योग, निवेश, बैंकिग और वित्त जगत के श्रेष्ठ लोगों के अलावा स्टार्टअप से जुड़े युवा उद्यमी भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक लिंक्डइन पोस्ट भी साझा किया जिसमें उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि कैसे कोविड-19 महामारी के संक्रमण काल में डिजीटल संवाद एक नया आयाम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा लाभ है कि लोग घरों में बैठे हुए भी कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, अधिकांश कार्यक्रम इन दिनों डिजीटल माध्यम से हो रहे हैं जिससे युवाओं को विदेशी और घरेलू कार्यक्रमों में जुड़ने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही एक मौका प्रारंभ के रूप में 15-16 जनवरी को आ रहा है। मैं देश के युवाओं से इससे जुडऩे का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में लोगों ने अधिकांश समय घरों में बिताया और इसके चलते उन्हें अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना पड़ा। लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा है, लिहाजा प्रौद्योगिकी को आदतों में शुमार करना ही बेहतर है।

उन्होंने कहा, मुझे अधिकांश कार्यक्रम डिजीटल माध्यम से करने पड़े जो बहुत उपयोगी साबित हुए। इन कार्यक्रमों के जरिए वैज्ञानिकों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों, कोरोना योद्धाओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के नेताओं, युवा अन्वेषकों और आध्यात्मिक नेताओं से संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि डिजीटल माध्यम का उपयोग करके उन्होंने विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें भी कीं। उन्होंने कहा कि इसी माध्यम से उन्होंने मील का पत्थर साबित होने वाली विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन ओर शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा, यहां तक कि सरकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थियों से भी मैंने संवाद किया।

सम्मेलन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह आयोजन भारत में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के पांच साल होने का गवाह भी बनेगा। उन्होंने कहा, इस शुरुआत से भारत में विश्व का सबसे आकर्षक स्टार्टअप इको सिस्टम भी तैयार हुआ है। उन्होंने कहा, भारत के युवाओं के जज्बे को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नवाचार के प्रति उनकी लगन ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। यह अच्छा संकेत है कि हमारे स्टार्टअप से जुड़े युवा न सिर्फ बड़े बल्कि छोटे-छोटे शहरों से सामने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...