back to top

मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने की सुसाइड, इंडस्ट्री में शोक की लहर

एंटरटेनमेंट और मॉडलिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को उन्होंने जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी में अंतिम सांस ली। सैन के अचानक निधन की खबर सुनकर पूरे इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके फैन्स और साथियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगी हैं।

रंगभेद के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक थीं सैन रेचल

सैन रेचल का असली नाम शंकर प्रिया था। उन्होंने 2021 में मिस पुडुचेरी का खिताब जीता था। बचपन में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था, जिसके बाद उनके पिता ने उनकी पूरी देखभाल की और मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया। सैन ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में खासकर ‘गोरेपन’ को मानक मानने वाले रूढ़िवादिता के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी। उनकी डार्क स्किन के कारण मॉडलिंग करियर में उन्हें कई बार असमानता और भेदभाव का सामना करना पड़ा।

इन्हीं संघर्षों के बावजूद सैन ने 2019 में ‘मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु’ का खिताब भी जीता था। उन्होंने लंदन, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इसके साथ ही सैन महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाती थीं।

मानसिक स्वास्थ्य से जूझती रहीं सैन रेचल

हाल ही में सैन की शादी हुई थी, लेकिन उनके मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं थी। जानकारी के अनुसार, वे डिप्रेशन से पीड़ित थीं। 5 जुलाई को उन्होंने नींद की गोलियों का अधिक सेवन कर लिया था, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें तुरंत पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उनकी हालत गंभीर होने पर सैन को एक निजी अस्पताल में और फिर शनिवार को JIPMER अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां वे अंतिम सांस तक जूझती रहीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुडुचेरी की उरलैयनपेट्टई पुलिस ने सैन के सुसाइड के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सैन के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए उनके आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

सैन रेचल अपने बुलंद हौसलों और संघर्षों के लिए जानी जाती थीं, लेकिन उनका अचानक निधन उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा सदमा है। इंडस्ट्री के लोग और फैंस इस खबर से स्तब्ध हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजा शहर, शिवालयों में रही भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर शहर में जगह-जगह निकली शिवजी की बारात, भंडारे में बंटा भोले बाबा का प्रसाद, खूब लगे जयकारे लखनऊ। भोर होते ही महाशिवरात्रि पर...

तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी…

वरिष्ठ नागररिकों को मायण-सम्मान से अलंकृत किया गया लखनऊ। मायण-महोत्सव हमारे जीवन में हमारी माँ की भूमिका की स्तुति करने के उद्देश्य से लखनऊ के...

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राम मनोहर मिश्र को साहित्य श्री सम्मान

सम्मान समारोह आगामी 22 फरवरी को हिन्दी संस्थान में आयोजित होगालखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राम मनोहर मिश्र को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित पार्वती मल्ल...

सपना गोयल ने शिवरात्रि महापर्व पर विश्व शान्ति और राष्ट्र उन्नति के लिए किया पूजन

चिनहट मार्ग पर 12 से 15 फरवरी तक संचालित कांवड़ सेवा का हवन के साथ हुआ समापन अगले वर्ष से पांच दूरस्थ स्थलों पर संचालित...

तीन सौ सत्तर हटा दिया अब पीओके की बारी है

अभय सिंह निर्भीक को मिला पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान-2026 शिव रात्रि पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलनलखनऊ। पं.दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा...

भक्ति रस में सराबोर हुआ कथा महोत्सव

भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला तथा द्वारिकाधीश विवाहलखनऊ। राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र में लालाबाग के भूहर फाटक पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव...