back to top

मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश–2025-26 टैलेंट हंट में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा, 23 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

लखनऊ, 7 दिसम्बर।
उत्तर प्रदेश के युवा कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी द्वारा आयोजित “मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश–2025-26” टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लखनऊ ऑडिशन ने जबरदस्त उत्साह और प्रतिभा की चमक से सबका दिल जीत लिया। रविवार को गोमती नगर, विभूति खंड स्थित होटल सेवी ग्रैंड में हुए इस चयन चरण में करीब 200 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

23 दिसंबर को लखनऊ में ग्रैंड फिनाले

प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत से राजकुमार संतोषी, अनिल शर्मा, राहुल रॉय, सुरेंद्र पाल, अली खान, हेमंत बिरजे, उर्वशी सोलंकी, शुभी जोशी और संजय गगनानी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

जजों ने परखी प्रतिभा

रविवार को हुए मुकाबले में निर्णायक मंडल में शामिल थे—
अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर निधि खन्ना, कोरियोग्राफर दीप सच्चर, निहिल श्रीवास्तव, मिस उत्तर प्रदेश तनिष्क शर्मा, प्रभाती पांडे, वैष्णवी दुबे, अभिनेता पुष्पेंद्र सक्सेना, अजीम खान और अज़हर मिर्ज़ा
सभी जजों ने अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्र के अनुसार योग्य प्रतिभागियों का चयन किया।

प्रतिभागियों के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

  • दीपांजलि त्रिपाठी ने सेमी-क्लासिकल डांस से मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
  • अभिमन्यु राज ने अपने गायन में राहत फतेह अली खान की सूफियाना शैली को जीवंत किया।
  • आयुषी सिंह ने “वो कृष्णा है” पर ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत किया।
  • राहुल प्रताप सिंह ने “तू ही रे” गीत से सबको भावुक किया।
  • शिवेन्द्र सक्सेना ने अपनी शायरी से दर्शकों की वाहवाही लूटी।

31 वर्षों से कला को नई पहचान

संस्था के अध्यक्ष वामिक के अनुसार, उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी पिछले 31 वर्षों से सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर कला और संस्कृति को नई पहचान दे रही है। उनके अनुसार, यह प्रतियोगिता उन युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच है जो गायन, नृत्य, अभिनय, फैशन और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

अब तक कानपुर, आगरा, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली और फैजाबाद सहित कई जिलों में ऑडिशन हो चुके हैं, जिनमें करीब 4,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक जिले से चुने गए तीन युवक और तीन युवतियाँ लखनऊ में होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी कला प्रस्तुत करेंगे।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...