back to top

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 3 बजे तक 57.13 फीसद पड़े वोट

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। 3 बजे तक 57.13 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार पहले दो घंटों में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान हुआ। अयोध्या के जिलाधिकारीाजिला निर्वाचन अधिकारी सी. वी. सिंह ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 414 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है।

हालांकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक्स पर कई पोस्ट डालकर कुछ मतदेय स्थलों पर फर्जी मतदान कराये जाने और कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी गश्त पर हैं। महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्द्धसनिक बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, अफवाह फैलाने वालों या किसी अन्य अवैध गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी।

अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित इस सीट पर 3.71 लाख से अधिक मतदाता मैदान में उतरे 10 उम्मीदवारों के भाज्ञ का फैसला करेंगे। हालांकि, मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से चुने जाने के चलते विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कुछ ही समय बाद कराये गये लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट हारी भाजपा के लिये अयोध्या जिले की ही मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव मतदान के लिए 255 मतदान केंद्र और 414 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें से 210 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और 25 केंद्रों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके अलावा 71 मतदान केंद्रों पर माइक्रो-आब्जर्वर तैनात किए गए हैं जिनमें नौ फ्लाइंग स्क्वॉड, नौ स्टेटिक सर्विलांस टीम, छह वीडियो सर्विलांस टीम, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट और 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान सिविल पुलिस, पीएसी और अर्द्धसनिक बलों की निगरानी में कराया जाएगा। उपचुनाव के लिए 1.93 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 1.78 लाख से अधिक महिला मतदाता और आठ अन्य मतदाता पंजीकृत हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपने गठबंधन की सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी।

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...