back to top

‘किंग्स इलेवन पंजाब’ के कोच पद से माइक हेसन ने दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली: माइक हेसन ने गुरूवार को आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से नाता तोडऩे का ऐलान कर दिया जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भारत के अगले कोच के पद की दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड में स्थानीय मीडिया ने कहा है कि हेसन ने भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन दिया है। आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टाम मूडी ने भी भारतीय टीम के कोच के पद के लिए आवेदन दिया है। हेसन ने ट्विटर पर लिखा, मैने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अपने समय का पूरा आनंद लिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें दुःख है कि हम इस साल सफल नहीं हो सके लेकिन सफलता टीम से ज्यादा दूर नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देता हूं।

 

हेसन छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम के अगले कोच का चयन तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी जिसमें कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल हैं। बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए विज्ञापन दिया था।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...