back to top

प्रवासी मजदूरों को मिला राहत भरा ठिकाना

लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान तपती धूप में सैकड़ों किलोमीटर चल कर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे श्रमिकों और कामगारों के लिए चंदौली स्थित एक पेट्रोलियम आउटलेट राहत भरा पड़ाव है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के उप महाप्रबंधक (ब्रांड एवं जनसंपर्क) एस. एस. सुंदर राजन ने बुधवार को भाषा को बताया कि चंदौली जिले के सैयद राजा गांव स्थित बीपीसीएल के एक आउटलेट पर प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और आराम करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह वाराणसी क्षेत्र में कंपनी द्वारा स्वयं संचालित किया जा रहा सबसे बड़ा आउटलेट है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीपीसीएल ने पूर्वांचल के करीब 80 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन, पानी और बैंकिंग सुविधाओं का इंतजाम किया है। राजन ने बताया कि प्रवासी मजदूरों में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और ऐसी औरतें भी शामिल हैं, जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, लिहाजा उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए सैयद राजा स्थित आउटलेट पर मदर केयर रूम भी बनाया गया है।

इसके अलावा अनेक कामगार खुद खाना बना कर खाना चाहते हैं, उनके लिए सेल्फ कुकिंग एरिया का भी प्रबंध किया गया है। बीपीसीएल के वाराणसी क्षेत्र प्रबंधक निखिल जवर ने बताया कि कंपनी ने बनारस, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और भदोही जिलों में 80 अन्य आउटलेट भी चिह्नित किए हैं। इनमें से 30 पर प्रवासी श्रमिकों को पका हुआ भोजन तथा पानी की सुविधा दी गई है। साथ ही श्रमिकों को एटीएम से पैसे निकालने या भेजने की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवा का इंतजाम भी किया है।

उन्होंने बताया कि बाकी 50 अन्य आउटलेट पर प्रवासी श्रमिकों को सूखा राशन, बिस्कुट, लैया-चना, चूरा तथा पानी दिया जा रहा है। अब तक सवा लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को इन आउटलेट्स पर राहत दी गई है और यह सिलसिला जारी है। वाराणसी क्षेत्र में ही यह आउटलेट खोले जाने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर जवर ने बताया कि चूंकि इस इलाके में प्रवासी मजदूरों का आवागमन सबसे ज्यादा है, इसलिए कंपनी ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है।

राजन ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन शुरू होने के बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों का अपने अपने घर रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन लॉक डाउन के दूसरे और तीसरे चरण में प्रवासी मजदूरों के अपने घर लौटने का क्रम अचानक बहुत तेज हो गया।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं जो अब अपने घर की तरफ लौट रहे हैं। उनमें से बहुत बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो पैदल ही या फिर साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि रास्ते के सभी ढाबे और ऐसे ही अन्य प्रतिष्ठान बंद है ऐसे में बीपीसीएल ने उनका ख्याल करने का जिम्मा उठाया है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...