back to top

भारत में तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

बेंगलुरु। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में क्लाउड तथा कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी 2030 तक देश में एक करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारत में जबरदस्त तेजी है, जहां लोग कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं भारत में अबतक के सबसे बड़े विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं, जिसमें हमने अपनी; एज्योर क्षमता का विस्तार करने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया है। नडेला ने कहा कि कंपनी भारत में क्षेत्रीय स्तर पर काफी विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को सशक्त बनाने का माइक्रोसॉफ्ट का मिशन ही कंपनी को आगे बढ़ाता है।

नडेला ने कहा, इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश की प्रतिभाएं निरंतर आगे बढ़ती रहें और प्रौद्योगिकी के अपार अवसरों तथा संभावनाओं का लाभ उठा सकें। इसलिए हम आज अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हम 2030 तक एक करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण भी देंगे।

RELATED ARTICLES

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना...

कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी सरकार, बच्चों-बुजुर्गों की मौत पर राज्य जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता और सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...