back to top

उत्तर प्रदेश में शुरू होगा मेगा ‘मिशन रोज़गार अभियान’

  • वित्तीय वर्ष के अंत तक 50 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य : मुख्य सचिव

  • युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप पर होगा ज़ोर

  • नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए हर विभाग में बनेगी हेल्प डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण और अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के विशेष अवसर सृजित किये जाने के मकसद से शनिवार से ‘मिशन रोजगार’ के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने तक 50 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के लिये सक्षम बनाया जायेगा।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस सम्बन्ध में अध्यक्ष राजस्व परिषद, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

तिवारी ने बताया कि इस मिशन रोजगार के तहत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, परिषदों, बोर्डों और प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों के माध्यम से एक समन्वित तौर से प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप, भूमि आवंटन के माध्यम से, अलग-अलग तरह के लाइसेन्स व अनुमतियों के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन किये जाने का अभियान चलाया जायेगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि इस अभियान में दिये गये विभिन्न कार्यों के बारे में संबंधित विभागों द्वारा विस्तृत कार्य-योजना बनायी जायेगी। इस कार्य-योजना के बारे में आंकड़े जमा करते हुये प्रस्तावित नियुक्तियां, प्रशिक्षण, अनुमतियों, आवंटन आदि के माध्यम से प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से सृजित रोजगार, स्वरोजगार के संबंध में विस्तृत संख्या सहित कार्य-योजना को लागू किया जायेगा।

तिवारी ने बताया कि इसके अलावा हर विभाग, संगठन, प्राधिकरण आदि द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि हर दफ्तर में एक रोजगार हेल्प डेस्क बनाया जाये। हेल्प डेस्क पर उस विभाग में बारे में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने से संबंधित कार्यक्रमों का समुचित विवरण दिया जायेगा।

हेल्प डेस्क पर एक रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमें हर ऐसे व्यक्ति जो कि राज्य सरकार के द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा पोषित लेकिन राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने वाले कार्यक्रमों का लाभ उठाकर रोजगार, स्वरोजगार पाने का इच्छुक होगा, उसका विवरण रखा जायेगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी चयन के समय उसको सूचित करके बुलाया जायेगा और पात्रता के आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में चयनित किया जायेगा। ऐसे विभाग जिनका रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप की योजनाएं ऑनलाइन चलायी जा रही है, रोजगार हेल्प डेस्क के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जायेगा और उनका डेटा बेस तैयार किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...