back to top

डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ नामित हुई मेधा राज

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने अपनी डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को नामित किया है। यह पद उनके चुनाव अभियान में बहुत महत्त्वपूर्ण है, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पूरी तरह डिजिटल रूप में ही चलाया जा रहा है।

बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान ने कहा कि राज डिजिटल विभाग के सभी पहलुओं पर काम करेंगी और डिजिटल परिणामों के प्रभाव को अधिक से अधिक कारगर बनाने के लिए समन्वय करेंगी। राज ने लिंक्डइन पर कहा, यह साझा करते हुए उत्साहित हूं कि मैं जो बाइडेन के अभियान में बतौर डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ शामिल हुई हों। चुनाव में 130 दिन बचे हैं और हम एक मिनट भी बर्बाद नहीं करेंगे।

उनका तालुल्क पीटे बुटिगेग के चुनाव प्रचार अभियान से था, जिन्होंने अब बाइडेन को समर्थन दिया है। सीएनएन समाचार चैनल ने कहा कि यह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अभियान को लगभग पूरी तरह डिजिटल बनाने के प्रयास का हिस्सा है। सीएनएन के मुताबिक, 2016 में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान पर काम कर चुके क्लार्क हम्फरे आम लोगों से चंदा जुटाने के लिए बाइडेन अभियान के नए डिजिटल उपनिदेशक होंगे।

वहीं जोस नूनेज अभियान के नए डिजिटल आयोजन निदेशक होंगे। वह कमला हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े रहे हैं। क्रिश्चन टॉम डिजिटल साझेदारी के नए निदेशक होंगे। पिछले कुछ महीनों से, बाइडेन ज्यादा से ज्यादा डिजिटल अभियान चलाकर और ऑनलाइन माध्यमों से चंदा जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...