back to top

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर मायावती बोलीं- ये गरीब परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वैट लगाने से बढ़े दामों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए इसे गरीब परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम बताया है। मंगलवार को किए गए एक ट्वीट में मायावती ने कहा, यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोजग़ारी से त्रस्त जनता का दु:ख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है। गौरतलब है कि उप्र में सोमवार रात 12 बजे के बाद से पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपए प्रित लीटर और डीजल में 1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो गई। यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल पर वैट बढऩे से हुई।

 

मायावती ने दूसरे ट्वीट में प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में बुरी तरह से विफलता के फलस्वरूप यहां यूपी में जंगलराज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इसके लिए अफसरों को बलि का बकरा बनाने से पहले बीजेपी को अपराधियों को हर प्रकार का शह व संरक्षण देना बंद करना होगा, जो जनहित में बहुत जरूरी है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...