चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का मायावती ने किया स्वागत

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग द्वारा रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया। मायावती ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा रविवार शाम को चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद कहा, 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान की घोषणा का स्वागत।

लोकसभा चुनाव 2019: सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को होगी मतगणना

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व है

लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का राष्ट्रीय पर्व है। चुनाव में करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा आदि की जबरदस्त भागीदारी होती है। अत: इसका सम्मान करके मतदान को पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण कराना बहुत जरूरी है। बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा भाजपा की निरंकुश एवं अहंकारी सरकार के कार्यकलापों से देश में हर तरफ व्यापक अशान्ति, असंतोष और आक्रोश ही फैला है। निश्चित ही देश की 130 करोड़ जनता इससे बहुत बेहतर की हकदार है। नई सरकार लोकतंत्र की प्रहरी, संविधान की रक्षक और सर्वसमाज की हितैषी होगी, तभी देश का सही तौर पर भला होगा।

RELATED ARTICLES

पांच साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत ने जारी की तारीख

नयी दिल्ली। भारत ने शनिवार को जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की। पांच साल के अंतराल के बाद...

वास्तविक प्रतिक्रिया को कभी नजरअंदाज न करें, अक्षय कुमार फैंस को लेकर कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि वह हमेशा दर्शकों की सच्ची आलोचना और प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहते हैं, भले ही...

ऋषिकेश-गोरखपुर और नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04304/04303 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश...

Latest Articles