back to top

मायावती ने भतीजे आकाश से छीने सभी पद, पार्टी ने बताई इसकी वजह

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी, पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इससे पहले बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित कर दिया था।

मायावती ने यहां राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, पार्टी व मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है, जिसके लिए पार्टी नहीं बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ ही जिम्मेदार हैं। बसपा ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आकाश आनंद के राजनीतिक करियर को भी खराब कर दिया है।

मायावती ने पहले आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने पर उन्होंने आकाश को हटा दिया था। बाद में मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। बयान के मुताबिक मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा रामजी गौतम को भी पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाने का ऐलान किया है

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया, चार मार्च को खेली जाएगी होली

भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता हैलखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है।...

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

कथा और नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी...