back to top

वक़्फ़ संशोधन बिल पर कांग्रेस की चुप्पी पर मायावती ने उठाया सवाल, मुस्लिम समाज को लेकर कही ये बात

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की खामोशी पर शनिवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में बेचैनी स्वाभाविक है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा, वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई लंबी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना क्या उचित है जबकि विपक्ष सीएए की तरह इसे संविधान के उल्लंघन का मामला बता रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व इनके इंडिया गठबंधन में बेचैनी स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, वैसे भी देश में बहुजनों के हित, कल्याण एवं सरकारी नौकरी व शिक्षा आदि में इन वर्गों के आरक्षण के अधिकार को निष्प्रभावी व निष्क्रिय बनाकर इन्हें वंचित बनाए रखने के मामले में कांग्रेस, भाजपा आदि ये पार्टियां बराबर की दोषी हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इनके छलावा से बचने की जरूरत है। मायावती ने लिखा, इनके ऐसे रवैयों के कारण उत्तर प्रदेश में भी बहुजनों की स्थिति हर मामले में काफी बदहाल व त्रस्त है जबकि भाजपाइयों को कानून हाथ में लेने की छूट है। साथ ही, बिजली व अन्य सरकारी विभागों में बढ़ते हुए निजीकरण से हालात चिंताजनक हैं। सरकार जनकल्याण का संवैधानिक दायित्व सही तरह से निभाए।

बसपा प्रमुख ने इससे पहले बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से नए वक्फ कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और इसे फिलहाल निलंबित करने को कहा था।मायावती ने कहा कि हाल ही में पारित अधिनियम में वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने का प्रावधान प्रथम दृष्टया अच्छा नहीं है। केंद्र ने मंगलवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को अधिसूचित किया, जिसे दोनों सदनों में लंबी चर्चा के बाद संसद से पारित होने के बाद 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिली थी।

यह खबर भी पढ़े : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...