back to top

बिहार विरोधियों के हथकंडों से मायावती ने किया सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वहां के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के हथकंडों और षडयंत्रों से सावधान किया है।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू। अत: सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार कि हथकंडों और षडयंत्रों से सावधानी बरतते हुए बसपा और आरएलएसपी आदि गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनाएं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) समेत कई दलों से गठबंधन करके तीसरा मोर्चा बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार के कुछ खास क्षेत्रों में पिछड़ी जाति में रालोसपा का प्रभाव है, जबकि दलितों में बसपा की पकड़ का दावा किया जाता है।

रालोसपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया, बिहार में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा को गठबंधन में 80 सीटें दी हैं। वहां पहले चरण में बसपा के 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बिहार चुनाव में गया का प्रभार संभाल रहे अमित का कहना है, बिहार में सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रालोसपा-बसपा गठबंधन की होगी।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...