back to top

मायावती ने पहले चरण में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इन अनियमितताओं का पूरी गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान निकाले की मांग की है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा

मायावती ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि कल पहले चरण के मतदान के दौरान वह दक्षिण भारत के चुनावी दौरे पर थीं। तभी उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की पुलिस व प्रशासन अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहा है। अनेकों बूथों में ईवीएम में गड़बड़ी मिली है। इसका नतीजा था कि बटन तो हाथी (बसपा) का दबाया जा रहा था पर वोट कमल (भाजपा) पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बसपा ने तुरंत इसकी सूचना मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली तथा अन्य सभी संबंधित प्राधकारों को लिखित एवं दूरभाष के जरिए दे दी थी।

मायावती ने आरोप लगाया कि…

मायावती ने आरोप लगाया कि ईवीएम में हुई गड़बड़ी बेहद गंभीर थी। हाथी का बटन दबाने पर वोटभाजपा के खाते में पड़ रहे थे। ऐसा कई बार हुआ। बयान में कहा गया है कि इस तरह की एक घटना बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में मीरापुर विधानसभा की कसौली बूथ नं 16 पर भी हुई। बूथ पर बसपा के पोलिंग ऐजेन्ट ने जब अपना वोट हाथी को डाला तो वह कमल पर पड़ा। शिकायत करने पर वहां मौजूद सरकारी पर्यवेक्षकों ने माना की मशीन में गड़बड़ी है।

बल प्रयोग भी हुआ

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मतदान केन्द्रों पर दलितों को बूथ पर जाने से रोका गया। बल प्रयोग भी हुआ। इन गंभीर घटनाओं के संबंध में पार्टी की तरफ से महायचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने चुनाव आयोग और उप्र पुलिस महानिदेश से शिकायत की है। इससे पहले मायावती ने आज ट्वीट किया था, सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आमजनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब। बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से। ईवीएम की धांधली से। पुलिसाप्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से।

धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती

ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने लिखा है, यदि देश के लोकतंत्र में आमजनता की आस्था को बचाए रखना है तो फिर चुनाव आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इन बातों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले और तत्काल आवश्यक उपाय करे ताकि अगले सभी चरण के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष हो सके।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...