back to top

खरीदार न मिलने की आशंका से मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी से नाम वापिस लिया

सिडनी । आईपीएल में एक दशक के कैरियर में कुछ खास नहीं कर सके ग्लेन मैकसवेल ने अबुधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से नाम वापिस ले लिया । ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर 37 वर्ष के मैक्सवेल ने 2012 से हर आईपीएल (2019 को छोड़कर) खेला है ।वह 141 मैचों में 2819 रन ही बना सके और उनका औसत 24 से भी कम रहा । उन्होंने अपनी आफ ब्रेक गेंदबाजी से 8 . 30 की इकॉनामी रेट से 41 विकेट लिये ।

मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,आईपीएल में कई यादगार सत्रों के बाद मैने इस साल नीलामी से नाम वापिस लेने का फैसला किया है । यह बड़ा फैसला है और लीग से जो कुछ भी मिला है , उसके प्रति कृतज्ञता जताते हुए लिया है ।

उन्होंने लिखा ,‘आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर निखारा है । मैने कई विश्व स्तरीय खिलाड़ियों और टीमों के साथ खेला और क्रिकेट के लिये असाधारण जुनून रखने वाले दर्शकों के सामने खेला है ।ये यादें, चुनौतियां और भारत की ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी ।’’

मैक्सवेल ने कोई कारण नहीं बताया लेकिन अधिकांश बड़ी टीमें उनके अच्छे प्रदर्शन के लिये इंतजार से थक चुकी हैं । अक्सर महंगे दामों पर बिकने के बावजूद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं । डाटा विश्लेषण के प्रयोग से साफ हो गया है कि उन्हें अपनी काबिलियत से कहीं ज्यादा दाम मिलते रहे हैं ।

उन्होंने 13 सत्र खेले लेकिन सिर्फ एक बार 2021 में 500 रन से ज्यादा बना सके हैं । पिछले सत्र में वह सात मैच खेलकर वापिस लौट गए और आपरेशन सिंदूर के बाद आईपीएल बहाल होने पर भी लौटे नहीं ।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...