back to top

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी

लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा) गुरुवार को मंगल गीतों और उत्साह से सराबोर रहा। अवसर था व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘चतुर्थ सामूहिक लाडली विवाह उत्सव’ का, जहाँ 15 जोड़े वैदिक मंत्रोचार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। लाडली विवाह उत्सव का शुभारंभ शाम 4:00 बजे ढलाई घर, डालीगंज से निकली भव्य सामूहिक बारात से हुआ। बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते बारातियों का स्वागत विवाह स्थल पर पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इसके बाद अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल ‘पप्पू बोरा’ की अगुवाई में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष गोविंद कृष्ण अग्रवाल ‘पप्पू बोरा’ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं, बल्कि बेटियों को एक नई शुरूआत के लिए संबल देना है। उन्होंने कहा, “हमने गृहस्थी के आवश्यक सामान के साथ-साथ प्रत्येक कन्या को सोने का लॉकेट, टॉप्स और एक हजार रुपये की एफडी भेंट की है, ताकि उनके नए जीवन की नींव मजबूत हो।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य संरक्षक त्रिलोकी चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन गोविंद नारायण शुक्ला ‘चच्चू’, मुकेश मर्चेंट, नमन सरावगी, पार्षद पृथ्वी गुप्ता और मुकेश गुप्ता सहित शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

विवाह सूत्र में बंधे जोड़े
मीडिया प्रभारी पारस जैन (एडवोकेट) ने बताया कि उत्सव में पलक-विशाल, शिवांगी-कृष्णा, सोनिका-रंजीत, अंशु-आकाश लाल, वंदना-अनुज कुमार, सीमा-अंकुल, मुस्कान-सत्यम, श्रेया-निर्भय, आंचल-ओम, नैंसी-आनंद कुमार, रश्मि-चंदन, रूचि-गोविंद, सोनम-सूरज, प्रीति-राहुल और अनुष्का-निखिल का विवाह संपन्न हुआ। शुक्रवार को सभी नवविवाहित जोड़ों की भावपूर्ण विदाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय होलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार...

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय होलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार...

उत्तराखंड भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारंभ

लोकसंस्कारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारम्भ हो चुका है। होलियार अपने मधुर...

शूटिंग में रियल लोकेशंस को ज्यादा शामिल किया गया : कुशल श्रीवास्तव

लखनऊ के कुशल श्रीवास्तव ने पर्दे पर उतारी कारगिल योद्धा की सच्ची कहानीलखनऊ। कारगिल युद्ध के दौरान सेना से प्रभावित होकर लखनऊ के कुशल...

23 फरवरी को मंगल शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे

जीवन में संघर्ष, चुनौतियां बढ़ सकती हैं.लखनऊ। 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस...