back to top

मास्क टीका होने का मतलब यह नहीं हैं कि हमें बेपरवाह हो जाना चाहिए : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 का टीका होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को बेपरवाह हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवारक उपायों का अभी और निकट भविष्य में भी पालन किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हर्षवर्धन ने विभिन्न परिवहन यूनियनों के बीच मास्क और साबुन के वितरण संबंधी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हर्षवर्धन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस)के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा, मैं कोविड-19 गतिविधियों के तहत मास्क वितरित करने की पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह देशभर में इस तरह के वितरणों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। बयान में उनके हवाले से कहा गया है, दिल्ली में ही हमने रेलवे स्टेशनों, सब्जी मंडियों और अन्य स्थानों पर संक्रमण की अधिक आशंका पर विचार करते हुए मास्क वितरित किए हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टीका आने के बाद कोविड-19 से बचने के लिए एहतियाती उपायों का पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान पहले ही शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, कोविड-19 का टीका होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को बेपरवाह हो जाना चाहिए, बल्कि निवारक उपायों का अभी और निकट भविष्य में भी पालन किया जाना चाहिए। इसे देखते हुए, यह प्रशंसनीय है कि आईआरसीएस ने रोकथाम के दृष्टिकोण से मास्क का वितरण जारी रखा है। हर्षवर्धन ने कहा कि चालक और सहायक पूरे देश में यात्रा करते हैं और वे संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील हैं।

उन्होंने कहा कि आईआरसीएस द्वारा वितरित किए जा रहे मास्क उनकी बहुत मदद करेंगे। कोविड-19 की स्थिति पर हर्षवर्धन ने कहा कि दुनिया में भारत में स्वस्थ होने की दर सबसे अधिक है। बयान में उनके हवाले से कहा गया है, संक्रमण के मामले भी कम हो रहे हैं और आज यह 1.48 लाख हैं। जनवरी 2020 में (कोरोना वायरस की जांच के लिए) एक प्रयोगशाला थी और अब यह संख्या 2,373 है। हमारे पास एक दिन में 10 लाख से अधिक जांच करने की क्षमता है। हमने 20 करोड़ जांच पूरी कर ली है। यह संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भारत न केवल मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर आदि के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है, बल्कि अब उन्हें निर्यात करने की स्थिति में भी है। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान पर, उन्होंने कहा कि अब तक 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। टीके के बारे में गलत सूचना और अफवाहों पर, हर्षवर्धन ने कहा, बहुत से लोग टीके से संबंधित गलत सूचना और अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

RELATED ARTICLES

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...