back to top

शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति ने दिल जीता

कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दिया
लखनऊ। मोती नगर के दयानंद सेवा संस्थान में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति कलाकारों ने दी। कलाकारों ने भाग फिरंगी भाग झांसी की रानी आई है…, ये शहीदों की जयहिंद बोली…, कदम कदम बढ़ाए जा.., छीन सकती है नहीं सरकार वंदेमातरम… समेत कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि आकाशवाणी की सहायक निदेशक (कार्यक्रम) सुमोना एस. पांडेय, अति विशिष्ट अतिथि केवल कुमार व अशोक बनर्जी, विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा बनर्जी व अनमोल अग्रवाल, ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की अध्यक्ष प्रो. डॉ. ऊषा सिन्हा, महामंत्री कनक वर्मा, संयोजिका डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी व विनीता वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक स्वरूप 12 ज्योतिलिंर्गों के चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् की प्रस्तुति से मनमोह लिया। बच्चों ने बालगीत तन के उजले.. की प्रस्तुति दी तो सभी ने तालियों से उनका स्वागत किया। प्रयाण गीत गलत मत कदम उठाओ… को भी लोगों ने सराहा। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में आगे प्रो. कमला श्रीवास्तव ने अपनी रचना आपन देसवा के सपूतन तू त कई दीहो कमाल.., डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी ने नाम जरा बतलाना…, कनक वर्मा ने शक्ति स्वरूपिणी शिव सनातनी हम भारत की नारियां…, जय जय जय हे अमर तिरंगे.. की प्रस्तुत दी। बाद में बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में विमल पंत, पदमा गिडवानी, ज्योति कौल, प्रतिमा बाजपेई, अमित शुक्ला, कांति गुप्ता, मनोरमा मिश्रा, रंजना शंकर, कमल गुप्ता, आशा श्रीवास्तव, अमृता समेत अन्य लोग रहे।

RELATED ARTICLES

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...

बाबा काशी विश्वनाथ गौरा संघे खेलेलें होरी…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।...