शहीदी दिवस : तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…

शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार से मना गुरू अर्जन देव का शहीदी दिवस

लखनऊ। शुक्रवार को श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के संस्थापक, बाणी के बोहिथ, शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरू साहिब श्री गुरू अरजन देव जी महाराज का पावन शहीदी दिवस राजधानी के सभी गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्वा व सत्कार से मनाया गया। श्री गुरू सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिन्डोला में भी बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। विशेष दीवान सुबह 6 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ से आरम्भ हुआ कीर्तन, गुरमत विचार जो दोपहर 3:30 बजे तक चला। ज्ञानी गुरजिंदर सिंह ने शहीदों के सरताज साहब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहीदी को समर्पित कथा की गुरु ने प्रत्येक कष्ट हंसते-हंसते झेल कर यही अरदास की तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…। रागी जत्था पंथ दे महान कीर्तनिये भाई साहेब भाई दिलीप सिंह जी फक्कर पटियाला वाले गुरुद्वारा नाका हिंडोला सुबह 7.15 से 8.15 बजे व दोपहर 1 से 2.45 बजे तक शबद कीर्तन गायन कर साध संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरमत विचार बलविंदर सिंह देहरादून वाले ने बताया शहीदों के सरताज, सहनशील एवं त्याग के प्रतीक, बणी के बोहित, श्री आदि ग्रंथ साहिब जी के, श्री गुरु अर्जन देव जी जिन्होंने आध्यात्मिक जगत का सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने घोर यातनाएं सहकार तपते हुए तवे पर बैठाकर शहीद किया गया। सुरेंद्र पाल सिंह बक्शी प्रवक्ता/ कोषाध्यक्ष ने बताया की श्रीगुरु अर्जन देव जी की शहादत 30 मई 1606 को हुई थी,सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी को मुगल बादशाह जहांगीर ने लाहौर में शहीद कर दिया था,उन्हें भीषण यातनाएं दी गईं, जैसे कि गर्म तवे पर बिठाना और गर्म रेत डालना,गुरु अर्जन देव जी धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। कार्यक्रम का संचालन सरबजीत सिंह व मनमीत सिंह ने किया। दीवान की समाप्ति के पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान डॉ अमरजोत सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। तत्पश्चात गुरु का लंगर श्रधालुओं संगत में वितरित किया गया। आयोजन में विशेष तौर पर पूर्ण सहयोग-उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सेक्रेटरी दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह बक्शी, राजेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, दविंदर पाल सिंह,आग्या पाल सिंह द्वारा दिया गया।

यहियागंज : शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल
लखनऊ। गुरुद्वारा यहियागंज में आज सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रात 5:00 बजे से सुखमनी साहिब के पाठ आरंभ हुए एवं 6:30 बजे 40 दिन से चल रहे सुखमनी साहिब जी के लड़ी वार पाठों की समाप्ति हुई। उपरांत सारा दिन बाहर से आए हुए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर विशेष रूप से लुधियाना से आए भाई पवनदीप सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। प्रात: 5:00 से कच्ची लस्सी की छबील लगाई गई एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने कहा कि जहांगीर ने सन 1606 में गुरु अर्जन देव जी को यासा के नियम के तहत शहीद करने का फरमान जारी किया था, यासा में शहीद के खून की बूंद जमीन पर नहीं गिरती गुरुजी को गर्म तवे पर बैठाकर शहीद किया गया।

गुरुद्वारा आलमबाग में मनाया गया शहीदी दिवस
लखनऊ। आज गुरुद्वारा आलम बाग में सिखों के 5 वे गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व आज गुरुद्वारा में मनाया गया। रागी भाईसतबीरसिंह जी द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी ने गुरु जी त्याग के बारे में संगत को जानकारी दी। कमेटी द्वारा छब्बील का आयोजन किया गया। छब्बील में काले चन्ने, मिंस्सी रोटी व शर्बत का वितरण किया गया। 12 बजे से 4 बजे तक लंगर का वितरण किया गया। जिसमें गुरुद्वारा के अलावा दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चो तथा स्कूलप्रिन्सिपल सरबजीत कौर एवं स्कूल की टीचरस ने भाग लिया। कमेटी मेंबर मे निर्मल सिंह रतपालसिंह गोल्डी. राजेन्द्रसिंह हरजीत सिंह परमजीत सिंह.परविन्दर सिंह इकबाल सिंह मनमोहन सिंह अन्य ने भाग लिया।

शहीदी दिवस पर व्यापारियों ने बांटा प्रसाद

आलमबाग। श्री गुरु अर्जन देव सिंह को शहीदी दिवस पर नटखेडा रोड व्यापारियों शुक्रवार को श्रद्धांजलि देकर शहीदी दिवस मनाया। इस शहीदी दिवस पर व्यापारियों ने गुरु अर्जन देव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मिस्सी रोटी, छोले व शर्बत का वितरण किया। इस शहीदी दिवस के अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा सुरेंद्र सिंह पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू संदीप कांत राजन पप्पू यादव कमल चौधरी राजेश बत्रा उपकार सिंह राजन सोनकर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। और सभी ने श्री गुरु अर्जन देव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी लगे राजधानी में जगह-जगह भंडारे लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान...

बच्चे कला की विविध विधाओं से हुए परिचित, जानी बारीकियां

दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन।कार्यशाला में कक्षा केजी से फाइन आर्ट्स तक के विद्यार्थियों ने भाग लियालखनऊ। प्रदेश की राजधानी में स्थित...

नैतिक संस्कार शिविरों का समापन

प्रशिक्षण शिविर में अहिंसा, जीवन मे सदाचार और शाकाहार की शिक्षा दी गयीं लखनऊ। उ.प्र. जैन विद्या शोध संस्थान और श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति,...

Latest Articles