back to top

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्री को हुआ ज्यादा लाभ

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजार में उछाल के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2.90 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स।,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ …रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल और आईटीसी का मूल्यांकन घट गया।

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण।,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में 7.54 प्रतिशत का उछाल आया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 57,867.9 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का पूंजीकरण 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 5,627.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गई। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 5,231.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,47,176.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...