back to top

Market Cap : टॉप 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का सम्मिलित रूप से बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह।,50,679.28 करोड़ रुपये बढ़ गया। बाजार में समग्र आशावादी रुझान रहने का सबसे ज्यादा लाभ सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 890.05 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

इस तेजी का लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारती एयरटेल को हुआ। दूसरी तरफ शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। बीते सप्ताह टीसीएस का मूल्यांकन 62,148.99 करोड़ रुपये बढ़कर 12,81,637.63 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह टीसीएस के मूल्यांकन में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 28,616.98 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,681.75 करोड़ रुपये हो गया। देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 28,111.41 करोड़ रुपये बढ़कर 15,93,893.03 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 11,136.61 करोड़ रुपये बढ़कर 11,42,215.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 10,032.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,317.36 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 6,828.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,585.63 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी ने भी आलोच्य अवधि में 3,803.8 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 5,47,808.43 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 14,502.5 करोड़ रुपये घटकर 5,02,589.52 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,308.97 करोड़ रुपये घटकर 6,46,254.41 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन भी 4,973.68 करोड़ रुपये घटकर 4,46,169.40 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा बरकरार रखा है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...