back to top

झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में माओवादी मारा गया

चाईबासा (झारखंड)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। नक्सली पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुठभेड़ सुबह गोइलकेरा थानाक्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई। कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा,सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई। बाद में तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया, मारे गए नक्सली की पहचान अमित हंसदा उर्फ अप्टन के रूप में हुई है, जो भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चाईबासा के पुलिस अधीक्षक को गोइलकेरा थानाक्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने सुबह तलाशी अभियान चलाया और सुबह करीब छह बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के भारी पड़ने पर नक्सली घने जंगलों में भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान नक्सली अमित हंसदा का शव बरामद किया गया, साथ ही वहां एक आग्नेयास्त्र भी मिला।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...