back to top

पद्मा गिडवानी सहित कई विभूतियों को मिलेगा सम्मान

परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन आज
लखनऊ । पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम का आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार 10 अप्रैल को बताया कि इसमें आकांक्षा के 80 से अधिक शिष्यों की कथक नृत्य की विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें पहली प्रस्तुति रिदम आफ करेज होगी जबकि दूसरी प्रस्तुति कथक नृत्य नाटिका मां पर आधारित होगी जिसकी परिकल्पना, लेखन एवं निर्देशन डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव और संगीत निर्देशन बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया है। इस समारोह में लयकारी के तहत शुद्ध कथक नृत्य भी देखने को मिलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में वरिष्ठ गायिका पद्मा गिडवानी, प्रतिष्ठित तबला वादक पंडित रविनाथ मिश्रा लोकप्रिय कथक कलाकार डॉ. मीरा दीक्षित एवं मंजुला पंत सहित वरिष्ठ कवयित्री ज्योति सिन्हा का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह में प्रकाश संचालन मनीष सैनी का होगा जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एंकर डॉ. अलका निवेदन करेंगी।

RELATED ARTICLES

राजधानी की तनिष्का शर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 का ताज

कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 बनीलखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्रा.लि. के तत्वावधान में कल देर रात इंदिरा...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

मैं अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करता रहता हूं : अनूप सोनी

लोकप्रिय शो 'क्राइम पेट्रोल' के बारे में भी बात कीलखनऊ। अनुप सोनी दर्शकों के मन में ईमानदारी और न्याय का पर्याय हैं, इसलिए यह...

परशुराम जयंती 19 को, विधि विधान से होगी पूजा-अर्चना

परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ थालखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। इस दिन परशुराम भगवान की...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

461वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी लॉ कॉलेज के...

नृत्य, सम्मान संग हुआ ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का लोकार्पण

हिंदी संस्थान में हुआ आयोजन लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ड्रामा संग्रह कांच पर चलते लोग का भव्य लोकार्पण आज हिंदी संस्थान, हजरतगंज, लखनऊ...

लोक गायिका मालिनी अवस्थी के गीतों संग सजा अभिनय का मंच

कर्ण के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है ‘रश्मिरथी’ लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में शुक्रवार को लखनऊ की जानीमानी...