राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
लखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में आज शाम राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक विभूतियां तिरंगा अवार्ड-2026 से सम्मानित हुईं।
समारोह में मुख्य अतिथि सुधीर. एस. हलवासिया वरिष्ठ भाजपा नेता, विशिष्ट अतिथि मुरलीधर आहूजा और दिलावर हुसैन ने रतन कुमार श्रीवास्तव रत्न उपसचिव सचिवालय उ.प्र., डॉ. सलामत खॉन सर्जन, डा. संजीव मोहन चिकित्सक के.जी.एम.यू. सर्जन, डा. अनीता सहगल वसुन्धरा अभिनेत्री/लेखिका, प्रदीप कौशल श्रीवास्तव रंगकर्मी, यशपाल सिंह राघव, इरफान अली खिलाड़ी रेसर, सोनी त्रिपाठी गायक/संगीतकार, अलंकार रस्तोगी साहित्यकार, संतोष प्रकाश समाजसेवी बाराबंकी, मुश्ताक अहमद रत्न विशेषज्ञ, रोहित कुमार मीत अध्यक्ष मीत फाउन्डेशन और कविता सिंह शास्त्रीय गायिका को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर वर्ष 2026 के तिरंगा अवार्ड से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मो.साद सिद्दीकि, सलमान कुरैशी, डा. संदीप कुमार गुप्ता, मंजूषा भारती, मुन्ना सिंह यादव, असलम जावेद सिद्दीकी, आर.पी. सिंह, मोहम्मद अशफाक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।





