back to top

70 वर्ष के हुए रजनीकांत, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता रजनीकांत शनिवार को 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता रजनीकांत को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। गौरतलब है कि तमिल अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति के क्षेत्र में आने के बारे में कई वर्षों तक विचार किया और अभी हाल में उन्होंने राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की।

रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए। कई नेताओं ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता के आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों में से कई ने टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर रजनीकांत की तस्वीर बनी हुई थी और अभी नहीं तो कभी नहीं जैसे उनके राजनीतिक विचार लिखे हुए थे।

रजनीकांत ने अगले वर्ष की शुरूआत में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा हाल ही में की है। उनके राजनीति में आने के कयास यूं तो कई वर्ष से लग रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। प्रशंसकों ने अपने अभिनेता के जन्मदिन पर केक काटा और दीर्घायु हों के नारे लगाए, साथ ही कई स्थानों पर उन्होंने मिठाइयां भी बांटी। हालांकि प्रशंसकों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब वे रजनीकांत से मिलने की आस में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि वह घर पर नहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ट्वीट करके रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत को फोन करने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी रजनीकांत को शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...