back to top

प्रधानमंत्री माेदी, सोनिया गांधी, खडगे, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 81वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, एक ऐसा भारत – जहां हर नागरिक को सम्मान मिले, जहां सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो। पापा, आपके देखे इस सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य है।

वीरभूमि स्थित राजीव गांधी के स्मारक पर अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, विरासत में आप से करुणा, प्रेम और देशभक्ति का धर्म मिला। हम दोनों हमेशा के लिए ये धर्म निभायेंगे। न कोई तोड़ पाएगा, न कोई रोक पाएगा, न कभी हमारे कदम लड़खड़ायेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके स्मारक वीरभूमि पर एक स्मृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे, के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाद्रा शामिल हुए। बाद में, संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कांग्रेस अध्यक्ष खडगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि आर्पित करता हूं। खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सद्भावना दिवस के मौके पर हम राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। वह एक ऐसे उत्कृष्ट नेता थे जिन्होंने करोड़ों लोगों में उम्मीद जगाई और भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की विरासत का उदाहरण भारत के लिए उनकी अनगिनत उपलब्धियां हैं जिनसे देश में बड़े और परिवर्तनकारी बदलाव आए। खरगे ने एक अन्य पोस्ट में कहा,मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तीकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे राजीव गांधी जी के अभूतपूर्व कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए।

RELATED ARTICLES

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

अरुणाचल प्रदेश : 3.3 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये...