back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं ने रमाबाई आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।उन्होंने कहा,शिक्षित व जागरूक समाज के निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक एवं सामाजिक समानता की प्रबल पक्षधर माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर सादर नमन।चौधरी ने कहा,सुशिक्षित एवं सक्षम समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत, त्याग एवं अदम्य साहस की प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!मौर्य ने पोस्ट में कहा, ‘‘विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्ष नारी शक्ति और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरक मिसाल है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ‘एक्स’ खाते पर पोस्ट में कहा, महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता व सद्भाव की प्रबल पक्षधर माता रमाबाई आंबेडकर जी की जयंती पर शत शत नमन।भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई का जन्म सात फरवरी 1898 को रत्नागिरी में हुआ था। अप्रैल 1906 में उनका विवाह भीम राव आंबेडकर से हुआ था।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...