back to top

मन्नेपल्ली हारे, स्विस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

बासेल। भारत के थारुन मन्नेपल्ली के इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग से तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में हारने के साथ ही स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई।विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी मन्नेपल्ली को 250,000 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में गिंटिंग से 19-21 21-19 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। गिंटिंग पिछले साल पीठ की समस्या से परेशान रहे थे और वह इस चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। गिंटिंग ने शुरूआत में ही 6-2 की बढ़त बना ली, हालांकिमन्नेपल्ली ने वापसी करते हुए स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने 16-12 की बढ़त बनाई और फिर चार गेम प्वाइंट हासिल किए। मन्नेपल्ली ने तीन गेम प्वाइंट बचाए लेकिन इंडोनेशिया का खिलाड़ी पहला गेम जीतने में सफल रहा।

दूसरे गेम में मन्नेपल्ली ने 6-6 की बराबरी से आगे निकलते हुए पहले 11-7 और फिर 19-13 की बढ़त हासिल कर ली। गिंटिंग ने इसके बाद शानदार वापसी की और लगातार छह अंक हासिल कर 19-19 से स्कोर बराबर कर लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। तीसरे गेम में गिंटिंग ने मन्नेपल्ली को बहुत कम मौके दिए। उन्होंने शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी और मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...

मध्यप्रदेश के मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत

मंडला (मध्यप्रदेश) । मध्यप्रदेश के मंडला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही...

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर वीजा धोखाधड़ी के लिए दुकानों में फर्जी हथियारबंद डकैती की साजिश रचने...