back to top

मलेशिया ओपन: लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, मालविका बंसोड़ पहले ही राउंड में बाहर

कुआलालंपुर। भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार आगाज करते हुए पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। लक्ष्य ने मंगलवार को सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त दी।

24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने 70 मिनट चले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज तेह को 21-16, 15-21, 21-14 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पिछला खिताब जीतकर आ रहे लक्ष्य ने विषम परिस्थितियों के बावजूद धैर्य और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर मौजूद और 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य का अगला मुकाबला फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव और हांगकांग के ली चेउक यिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

वहीं महिला एकल में भारत की मालविका बंसोड़ का अभियान पहले दौर में ही समाप्त हो गया। बाएं घुटने की चोट से उबरकर छह महीने बाद कोर्ट पर लौटी मालविका को थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चनोक इंतानोन के खिलाफ 11-21, 11-21 से सीधे गेमों में हार झेलनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...