back to top

बलरामपुर में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत और 12 घायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बढ़नी-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 36 यात्रियों के साथ रोडवेज बस तुलसीपुर की तरफ जा रही थी, तभी शिवानगर गांव के पास बस अचानक अनियंतित्र होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दिलीप प्रजापति (220) सहित एक अन्य अज्ञात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 12 अन्य घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात करने के बाद अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया की हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्वाई होगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

सिंह ने बताया कि बस में मौजूद 30 से अधिक यात्री अवरहवा गांव के निवासी थे जो मुंबई से ट्रेन के द्वारा लखनऊ पहुंचे थे और वहां से रोडवेज बस में अपने गांव एक मेले में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...