back to top

कोविड के बचाव व इलाज की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखें : योगी

  • बेहतर कांटेक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस संक्रमण नियंत्रित करने में मज़बूत कड़ी

  • लखनऊ में विशेष सतर्कता बरती जाये

  • एसजीपीजीआई व केजीएमयू कोविड अस्पतालों में दें चिकित्सीय परामर्श

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में 37 हजार की कमी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड-19 से बचाव और इलाज की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि बेहतर कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य और जागरूकता कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने की एक मजबूत कड़ी है।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि लखनऊ जिले में कोविड-19 के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरती जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सभी कोविड अस्पतालों से नियमित संवाद बनाते हुए रिकवरी दर को बेहतर करें।

योगी ने कहा कि एसजीपीजीआई द्वारा एल-3 कोविड अस्पतालों को और केजीएमयू द्वारा एल-2 कोविड हॉस्पिटलों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जाये। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित किए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिये कि धान क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को मज़बूत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए चारे आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। गो-आश्रय स्थलों में गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाये।

RELATED ARTICLES

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...