back to top

महोत्सव : पुराने दाम पर मिल रही अल्मोड़ा की बाल मिठाई

उत्तराखंड महोत्सव में सजे स्टॉल, 600 रुपये किलो मिल रही बाल मिठाई

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में रविवार से दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव की शुरूआत हो रही है। हालांकि सांस्कृतिक उपवन में एक दिन पहले ही स्टॉल सज चुके हैं और लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। शनिवार को यहां आयोजित डांडिया नाइट देखने पहुंचे लोगों ने खरीदारी भी की। अल्मोड़ा की मशहूर बाल मिठाई और सिंगौड़ी का क्रेज लोगों में बरकरार है। खास बात यह है कि इस बार भी इसकी कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिससे ग्राहक खुश हैं।
अल्मोड़ा से बाल मिठाई और सिंगौड़ी लेकर आए दीवान सिंह बिष्ट व सुंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि बाल मिठाई व सिंगौड़ी का पुराना स्वाद बरकरार है और पिछले साल के दामों पर ही। 20 साल से आ रहे दीवान सिंह ने बताया कि बाल मिठाई का व्यवसाय उनके परिवार में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। दूध से खोया बनाकर उसे घंटों औंटा जाता है और फिर हल्की शक्कर में इसके चॉकलेटी रंग आने तक घोंटा जाता है। इस मिठाई की खासियत है कि इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है और इसे एक महीने तक घर में रखा जा सकता है। यह खराब नहीं होती है। हमारे पास बाल मिठाई 600 रुपये किलो है और इसका चॉकलेटी फ्लेवर 700 रुपये किलो है। दीवान और सुंदर के अनुसार, सिंगौड़ी को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है। इसे कच्चे दूध के खोया के साथ तैयार करते हैं। सिंगौड़ी को मालू के पत्ते में लपेटकर दिए जाने के पीछे की वजह वे बताते हैं कि इससे सिंगौड़ी का स्वाद बदल जाता है। मालू के पत्ते की वजह से सिंगौड़ी में सोंधी खुशबू आती है। इसकी कीमत 900 रुपये किलो है। प्रति पीस 50 रुपये में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...