back to top

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में धोनी के चयन की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास पर फैसला नहीं किया हो लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से धर्मशाला में शुरू हो रही भारत की तीन मैचों की टी 20 घरेलू श्रृंखला की टीम में उनके चुने जाने की संभावना नहीं है। श्रृंखला के लिए टीम का चयन चार सितंबर को होने की उम्मीद है। अन्य दो मैच मोहाली (18 सितंबर) और बेगलुरू (22 सितंबर) में खेले जाएंगे। पूरी संभावना है कि वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने वाली टीम को बरकरार (फिटनेस को देखते हुए) रखा जायेगा। टीम चयन के लिए चयन समिति अक्टूबर 2020 में आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी 20 को ध्यान में रखना चाहती है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, विश्व टी 20 के पहले मैच से पहले भारतीय टीम केवल 22 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी और चयनकर्ता स्पष्ट हैं कि यह आगे बढऩे का समय है। उन्होंने कहा, वे सीमित ओवरों के लिए विशेषकर टी 20 के लिए तीन विकेटकीपरों का पूल तैयार करने की योजना बना रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई अधिकारी या चयन समिति उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए धोनी से बात करेंगे या नहीं जैसा कि उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले किया था जब पूर्व कप्तान ने सूचित किया था कि वह प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट के लिए काम करने के मद्देनजर ब्रेक लेना चाहते हैं।

 

अधिकारी ने कहा, संन्यास लेना व्यक्तिगत फैसला है और चयनकर्ताओं को या फिर किसी को भी इस पर फैसला करने का अधिकार नहीं है। लेकिन उनके पास 2020 विश्व टी20 के लिए रोडमैप तैयार करने का पूरा अधिकार है और इसके अंतर्गत ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके देना शामिल है। पता चला है कि चयन समिति का दूसरा विकल्प इशान किशन और तीसरा विकल्प संजू सैमसन होंगे। सैमसन की बल्लेबाजी पंत और भारत ए के नियमित खिलाड़ी इशान किशन के बराबर मानी जाती है। पंत सभी प्रारूपों में पहला विकल्प बने रहेंगे क्योंकि चयनकर्ता फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को भी ध्यान में रखेंगे। चयन समिति के कुछ सदस्य ए श्रृंखला के लिए तिरूवनंतपुरम में रहेंगे और सैमसन के प्रदर्शन को देखेंगे क्योंकि उन्होंने अंतिम दो लिस्ट ए मैचों के लिए टीम में जगह बनाई है। जहां तक बल्लेबाजी का संबंध है तो चयन समिति का मानना है कि सैमसन शीर्ष स्तर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी विकेटकीपिंग में अब भी सुधार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...