back to top

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के मुख्य प्रबंधक वीर कुमार जैन टिकैट नगर ने बताया कि सभा के सभापति अरविंद कुमार जैन की अध्यक्षता में 31 मार्च को जयंती की शुरूआत प्रात: 9 बजे चारबाग जैन मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगी। शाम को महावीर पार्क डालीगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को शाम को महावीर पार्क डालीगंज में भगवान महावीर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इससे पूर्व डालीगंज जैन मंदिर मे प्रात: भगवान का अभिषेक व पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में रितेश जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन, वीर कुमार जैन, बाई जी, पारस जैन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी। गोमती नगर जैन मंदिर में आलोक जैन की अगुवाई में पालकी यात्रा निकाली गई। भगवान का अभिषेक एवं मुख्य शांति धारा अरविंद मनीषा जैन भोपाल एवं संजय मनोरमा जैन परिवार ने की और पंडित पीयूष सुरेंद्र ने बड़े ही भक्ति भाव से संगीतमय पूजन करवाया और सभी भक्त गणों ने भगवान को भक्ति भाव से चांदी के पालना में झुलाया। इस मौके पर महिला मंडल की अनीता, दीपाली, जूली, मोना,आशा, अर्चना, सपना, रश्मि,अल्पना, यशी, मीता, सुनीताआदि ने भाग लिया। मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन,मंत्री आलोक जैन एवं संदीप, निकांत,विशाल, महावीर गंगवाल, विनय कपूर,अरविंद,अशोक जी,जयकुमार, राकेश,आदि शामिल रहे।

कवि सम्मेलन दो को

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताय कि चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए 11 असहाय और विकलांग मरीजों को ट्राई-साइकिल और 7 व्हीलचेयर 2 अप्रैल को वितरित की जाएगी। इसी दिन 2 अप्रैल शाम 6 बजे कवि सम्मेलन ‘खुन-खुन जी कोठी’ चौक में होगा।

महावीर जयंती पर महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी

आशियाना जैन मंदिर में धूमधाम से मनी महावीर जयंती
आज के अशांति युग में भगवान महावीर के सिद्धांत प्रसांगिक: चंद्र प्रकाश जैन
लखनऊ। सोमवार को आशियाना स्थिति श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अहिंसा और करुणा के संदेश के साथ धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती। अहिंसा और अपरिग्रह के प्रणेता जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव सोमवार को श्री दिगंबर जैन सेवा समिति आशियाना द्वारा अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर आशियाना में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रात: काल प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारों के साथ गाते बजाते जैन धर्म की ध्वजा लिए सड़कों पर निकले। मुख्य समारोह श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना में आयोजित हुआ, जहाँ विद्वान पंडित राजीव जैन शास्त्री के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। उपस्थित साधर्मी बंधुओ ने सामूहिक आरती एवं श्री महावीर विधान कर विश्व शांति की कामना की। समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि आज के अशांत युग में भगवान महावीर के सिद्धांत सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। यदि हम केवल ‘अहिंसा’ और ‘अपरिग्रह’ (जरूरत से ज्यादा संग्रह न करना) को अपने जीवन में उतार लें, तो विश्व की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर समिति के मंत्री अजय जैन के साथ ही अखिलेश जैन, शरद कुमार जैन, अंकित जैन, अनूप जैन, आशीष जैन, बृजेश जैन, महिला मंडल की उपाध्यक्ष डॉ सविता जैन सांस्कृतिक मंत्री, स्वीटी जैन, अनीता जैन, संगीता जैन, के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वात्सल्य भोज (भोज) के बाद सन्मति डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर आम पब्लिक के लिए किए गए विशाल भंडारे के साथ हुआ।

सआदतगंज में मनी भगवान महावीर स्वामी की जयंती

लखनऊ। वर्तमान अवसर्पिणी काल के चौबीसवें व अंतिम तीर्थंकर और वर्तमान जिनशासन के नायक भगवान महावीर स्वामी का आज 2625 वा जन्म दिवस है। इस अवसर पर सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें श्री जी को पालकी में बैठा करके बावली बाजार से समराही रोड और बड़े चौराहे से मातादीन रोड होते हुए वापस मंदिर की में लाया गया। शोभा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते लोगों ने श्री जी की आरती कर पेय पदार्थ समेत फल वितरित किए। जिस के बाद श्री जी का अभिषेक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गए और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। लोगो ने बड़े ही धूमधाम से भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती मनाई। इस मौके पर जागेश जैन, मनोज जैन, प्रमोद जैन, परमेश जैन, वैभव जैन, अमित जैन, गंभीर चंद जैन,विमल जैन, कमल जैन, विजय जैन, रूपम जैन, मीना जैन,कमला जैन, मंजू बाकलीवाल, पूनम जैन, निधि जैन, शिल्पी जैन, प्रकाश चंद जी जैन समय भारी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...