back to top

धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती, निकाली गई शोभा यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महामहोत्सव गुरुवार को राजधानी मे बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। प्रात: काल यहाँ से विभिन्न क्षेत्रों इन्दिरानगर, चारबाग, डालीगंज, याहियागंज, गोमतीनगर, गुड्म्बा, आशियाना, चौक, सहादतगंज आदि जैन मंदिरों से प्रभातफेरी निकाली गयी। जिसमे बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जयघोष लगाए गए। जियो ओर जीने दो, अहिंसा मई जैन धर्म की जय, जैन धर्म का है आधार भोजन करना शाकाहार आदि नारे लगाए गए। जिसके माध्यम से जन जन तक अहिंसा एवं शाकाहार की प्रेरणा देने का प्रयास किया गया।

बीज मंत्रों के द्वारा हुई शांतिधारा:
इन्दिरानगर जैन मंदिर के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि विश्व शांति हेतु बीज मंत्रों के द्वारा शांतिधारा की गई। सौधर्म इंद्र बन कर भगवान का सर्वप्रथम अभिषेक सुनील कुमार जैन, राजकुमार जैन, संचित जैन ने किया।

भगवान महावीर ने किया नगर भ्रमण:
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को अर्जुनगंज के पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर की मूर्ति को एक सुंदर पालकी पर रखकर नगर का भ्रमण कराया गया है। इस मौके पर भक्तों और स्कूली बच्चों के साथ ढोल और जैन भजनों के साथ सुल्तानपुर रोड से क्षेत्र के विभिन्न गलियों से होकर शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस दौरान जैन घरों में आरती के लिए थोड़ी देर के लिए रुक गया। शोभायात्रा में प्रमुख मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग अरविन्द जैन भी शामिल हुए, तथा जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। समारोह में भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भजन व अन्य कार्यक्रमो में भाग लिया। शाम को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

चारबाग में निकली शोभायात्रा
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी गई। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के सभापति अरविंद कुमार जैन की अध्यक्षता में जयंती की शुरूआत प्रात: 10 बजे चारबाग जैन मंदिर से शोभायात्रा के साथ हुई। शोभा यात्रा में घोड़े कई बगिया बैंड डीजे बैंड सबसे पीछे भगवान का रथ चल रहा था रथ के आसपास चल रहे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजनों पर बज रहे गीत तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण…, महावीर जयंती आई है…., बच्चा-बच्चा करे पुकार जैन धर्म की जय जयकार…, जैसे गीतों पर लोग थिरक रहे थे। शाम को महावीर पार्क डालीगंज में धर्म सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे इसके अलावा संस्था के रवि प्रकाश जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन, वीर कुमार जैन, सुशील जैन, रितेश जैन, संजीव जैन, बंटी जैन, अभिषेक जैन आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मंजू श्री लखनऊ की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री पाठक ने लोगों से महावीर भगवान के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

चौक में लगा विशाल भंडारा :
चौक क्षेत्र में अखिल भारतवर्षीय युवा जैन परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान महावीर की जन्म जयंती के उपलक्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें जन सामान्य को प्रसाद वितरण के रूप में पूरी छोले बूंदी एवं सब्जी दी गई।

चौक में कवि सम्मेलन कल

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि इस वर्ष परिषद व चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए 11 असहाय और विकलांग मरीजों को ट्राई-साइकिल और 7 व्हीलचेयर 2 अप्रैल को वितरित की जाएगी। इसी दिन 2 अप्रैल शाम 6 बजे
विराट कवि सम्मेलन चौक स्थित ‘खुन-खुन जी कोठी’ के सामने किया जाएगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों और समसामयिक विषयों पर प्रस्तुति देंगे।

सआदतगंज में महिलाओं ने मंगल गीत गाये:
वर्तमान अवसर्पिणी काल के चौबीसवें व अंतिम तीर्थंकर और वर्तमान जिनशासन के नायक भगवान महावीर स्वामी का आज 2627 वा जन्म दिवस है।
इस अवसर पर सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री जी को पालकी में बैठा कर के बावली बाजार से होते हुए मातादिन रोड और छोटे चौराहे से वापस मंदिर की में लाया गया। उसके बाद श्री जी का अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण में ही दीपों के माध्यम से ओम को चित्रित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गए और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जैन समाज के लोग बड़ी मात्रा में एकत्रित हुए। भगवान महावीर स्वामी का जन्म वैशाली गणराज्य के लिच्छवि गणराज्य के क्षत्रिय राजा सिद्धार्थ व माता त्रिशला के यहाँ कुण्डलपुर (वर्तमान कुण्डग्राम बिहार राज्य)ईसा पूर्व 599 में हुआ था। बचपन से ही उनके विलक्षण व्यक्तित्व के दर्शन होने लगे थे। राजमहल में रहने के बावजूद उन्हें युवावस्था में ही संसार की असारता का भान होने लगा था, अत: उन्होंने संसार के मोह माया जाल में न उलझते हुए जैनेश्वरी दीक्षा धारण की और मुक्ति पथ के पथिक बने। 30 वर्ष की आयु में उन्हें राजगृही में केवलज्ञान की प्राप्ति हुई। तत्पश्चात् लगभग 42 वर्षों तक जगह जगह भ्रमण करते हुए अहिंसा, अनेकान्तवाद,शाकाहार आदि सदाचरण की अलख देश दुनिया में जगाई। ईसा पूर्व 527 में 72 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने अभीष्ट मोक्षमार्ग की प्राप्ति की और इस असार संसार के आवागमन से मुक्ति प्राप्त की। भगवान महावीर स्वामी का शुभ संदेश जियो और जीने दो है।

महावीर जयंती पर विचार गोष्ठी
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन सभा, के तत्वावधान में महावीर जन्मकल्याणक पर श्री महावीर जैन साधना केन्द्र (श्वेतांबर समाज) ,पटेल नगर आलमबाग के सभागार एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अभय कुमार जैन ने कहा कि आज आवश्यकता है हम सब महावीर की शिक्षा और संदेशों को नैतिक संस्कार के रूप में समाज में प्रतिष्ठित करें। शास्त्रीय भाषा के साथ सरल भाषा में अहिंसा,सत्य,अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य के सिद्धान्तों की विवेचना कर जन जन तक पहुँचायें। संस्था के अध्यक्ष विनीत जैन , लूनकरण नाहर, रोशन लाल , शैलेन्द्र जैन और राजकुमार सोनावत ने भी महावीर के उपदेशों को जनकल्याणकारी बताया।

RELATED ARTICLES

इस महीने में पड़ेंगे हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे व्रत व त्यौहार

लखनऊ। साल 2026 के चौथे महीने यानी अप्रैल का आरंभ होने वाला है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हनुमान जयंती, बैशाखी, सीता...

सीएम योगी ने किया श्याम भजन बस आए श्याम नजर का लोकार्पण

मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों से सुसज्जित यह भजन श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहालखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश...

पलाश के रंगों में सृजन: प्रकृति और संस्कृति का जीवंत संगम

अर्थपूर्ण और रचनात्मक रूप से समृद्ध रहा पलाश पर आधारित चित्रकला कार्यशालालखनऊ। उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प : पलाश - प्रकृति और संस्कृति के...

इस महीने में पड़ेंगे हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे व्रत व त्यौहार

लखनऊ। साल 2026 के चौथे महीने यानी अप्रैल का आरंभ होने वाला है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हनुमान जयंती, बैशाखी, सीता...

सीएम योगी ने किया श्याम भजन बस आए श्याम नजर का लोकार्पण

मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों से सुसज्जित यह भजन श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहालखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश...

पलाश के रंगों में सृजन: प्रकृति और संस्कृति का जीवंत संगम

अर्थपूर्ण और रचनात्मक रूप से समृद्ध रहा पलाश पर आधारित चित्रकला कार्यशालालखनऊ। उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प : पलाश - प्रकृति और संस्कृति के...

फिल्म हब के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का समापन लखनऊ। एक सफल उद्घाटन दिवस के बाद, यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 के दूसरे दिन (31 मार्च,...

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...