back to top

महात्मा गांधी के मंत्र कोरोना महामारी के समाधान में सहायक : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छता, स्वदेशी और स्वावलंबन महात्मा गांधी द्वारा बताये गये ऐसे मंत्र हैं, जो कोरोना जैसी महामारी और उससे उत्पन्न हुई परिस्थितियों के समाधान में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के अर्थ दर्शन के अनुसार हमें चुनौती, शक्ति, परिस्थिति और संसाधन को मिलाकर अवसर में विकसित करना है।

राजभवन से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पीआईबी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित वेबिनार में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी वास्तव में भारत के लिये एक वरदान थे। गांधी आज विश्व चिंतन का विषय हैं, चाहे वह रोजगार हो या विश्व-शांति की स्थापना हो।

आनंदीबेन ने कहा कि गांधी जी जिन आदर्शों का पालन करते थे, वह हमारी सामूहिक जीवंत विरासत का हिस्सा है। इस विरासत में ‘एक राष्ट्र’ होने का विचार समाहित है। महात्मा गांधी कुटीर और ग्रामीण उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानते थे। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए ‘वोकल फाॅर लोकल’ पर जोर दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत में संसाधन बहुत हैं जिनसे विभिन्न प्रकार के उपयोगी सामान विश्व स्तर के बनाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में असंख्य कुशल हाथ हैं, जिनका उपयोग करके प्राकृतिक संपदाओं से बहुत कुछ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

गांधी की पूरी जीवन-यात्रा प्रयोगों की अविरल धारा के समान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हमारे युवाओं और विद्यार्थियों के लिये महात्मा गांधी की कही हुई बातों को जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों से बच्चों को जिन्दगी में बहुत कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।

आनंदीबेन ने कहा है कि गांधी जी ने अपने विचारों के माध्यम से राजनैतिक, दार्शनिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। उन्होंने दबे-कुचले दलित वर्ग के लोगों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छुआ-छूत का विरोध किया और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया।

गांधी जी ने जनसामान्य को साफ-सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए गांधी जी को उनकी 150वीं जयन्ती पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को एक जन-आन्दोलन का रूप दिया।

राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज्य की कल्पना की थी। वे चाहते थे कि हर गांव एक आत्मनिर्भर इकाई बने। समाज के अन्तिम आदमी तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के गांधी जी के इसी सपने को मोदी सरकार पूरा कर रही है। गांधी जी शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़कर देखते थे। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो लोगों को रोजगार दे सके। सरकार का कौशल विकास मिशन इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...