back to top

महाशिवरात्रि डाक विभाग ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी विशेष आवरण

महाशिवरात्रि वाराणसी प्रधान डाकघर के अविमुक्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस विशेष आवरण पर रामायण का डाक टिकट लगाकर नंदी के चित्र के साथ इसका विरूपण किया गया। वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर श्री पी.सी. तिवारी, प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंसल और सचिव श्री राहुल गांगुली भी उपस्थित रहे। 

महाशिवरात्रि के इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अध्यक्ष  प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान शिव का यह मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक हैI बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी,अपने कण-कण में पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की अमृत धारा लिए हुए है और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर इन सबको सहेजते हुए सदियों से लोगों की चेतना को स्पंदित करता रहा है। डाक विभाग विभिन्न डाक टिकटों और आवरण के माध्यम से देश की संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रसार करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, इससे युवा पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति से जोड़ने में सहायता मिलेगी। प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नव्य, दिव्य और भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन उपरांत श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जहाँ ज्यादा सुविधाएं मिली हैं, वहीं बाबा के दरबार में आने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। डाक विभाग के माध्यम से पूरे देश में स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद भेजे जाने की पहल की भी उन्होंने सराहना की।   

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि गंगा तट पर अवस्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सिर्फ धर्म और अध्यात्म नहीं बल्कि साहित्यिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक गतिविधियों का भी सदियों से केंद्र रहा है। ऐसे में इस विशेष आवरण से पूरे विश्व में वाराणसी और भगवान शिव से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों का प्रसार होगा। इसका उद्देश्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की महिमा, उसकी संस्कृति, उसकी पवित्रता सहित काशी के इतिहास को देश-दुनिया तक पहुँचाना है। दिव्य-काशी, भव्य-काशी के साथ यह काशी के सांस्कृतिक गौरव और अस्मिता को नई पहचान देगा। 

डाक अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी उक्त विशेष आवरण मय विरूपण 25 रुपए में फिलेटलिक ब्यूरो, वाराणसी प्रधान डाकघर में उपलब्ध होगा।  

इस अवसर पर डाक अधीक्षक विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर पी. सी. तिवारी, सहायक अधीक्षक सर्वेश सिंह, श्रीकान्त पाल, डाक निरीक्षक संजय सिंह, विक्की कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार, आनंद प्रधान, दीपमणि, जगदीश शडेजा, सुशांत सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, फ़िलेटलिस्ट इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम

लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट 'दिवाना तेरा'लखनऊ। वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम। इंटरनेशनल इकाना फुटबाल स्टेडियम में...

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...