महाशिवरात्रि : 3 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा

शिव पूजन के बराबर फल मिलता है और सभी पापों से छुटकारा मिलता है
लखनऊ। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत विशेष माना गया है। यह दिन शिव जी के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है, जिसका इंतजार वे पूरे साल करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन रात्रि जागरण और कठोर व्रत का पालन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस एक दिन का व्रत रखने से पूरे साल की गई शिव पूजन के बराबर फल मिलता है और सभी पापों से छुटकारा मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का उपवास रखा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पावन पर्व कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाला है, तो आइए उन राशियों के नाम जानते हैं।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत
कर्क राशि
महाशिवरात्रि का पर्व कर्क राशि वालों के लिए बहुत फलदायी माना जा रहा है। ज्यातिष गणना के अनुसार, इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलती मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि
इन राशि के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना भी है।

कुंभ राशि
महाशिवरात्रि का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही चमत्कारी होने वाला है, क्योंकि इनके रिश्ते मधुर होंगे। मनचाहा करियर मिलेगा। साथ ही नया मकान खरीदने का योग भी बन रहा है।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का उपवास रखा जाता है। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस दिन निशा काल की पूजा का महत्व है। इसलिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, कान्हा की होगी आराधना

श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैंलखनऊ। सनातन धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी महत्वपूर्ण मानी जाती है।...

महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र और परिध योग का बन रहा संयोग

लखनऊ। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस बार श्रवण नक्षत्र व परिध योग में शिवरात्रि मनाया जायेगा। भगवान शिव को देवों का देव कहा...

Latest Articles