back to top

शुभ युति व सर्वार्थ सिद्धियोग में महाशिवरात्रि आज, तैयारी पूरी

कहीं सत्संग, श्रृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी

लखनऊ। भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का महापर्व महाशिवरात्रि आठ मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दुर्लभ योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि फाल्गुन माह के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आठ मार्च को रात 9.57 बजे शुरू होगी और अगले दिन नौ मार्च को शाम 6.17 बजे समाप्त होगी। महाशिवरात्रि पर इस प्रकार के योग संयोग व ग्रह स्थिति 300 साल में एक या दो बार ही बनती है। उन्होंने बताया इस बार ग्रहों की शुभ युति और शिवयोग के सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। हाथी बाबा मंदिर के पंडित आनंद दुबे ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग धन लाभ और कार्य सिद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को है। शहर के मंदिरों में धुलाई, सफाई के साथ साज सज्जा की सारी तैयारियां कर दी गईं। गुरुवार देर रात से ही कई मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खुल गए। सुविधाजनक तरीके से दर्शन कराने की पूरी योजना तैयार है। भक्तों की सुविधा को देखते हुए मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से फेसबुक पर लाइव आरती दर्शन किए जा सकेंगे। वहीं, बुद्धेश्वर महादेव और बड़ा शिवाला चौक से भव्य शोभायात्रा व शिव बारात धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ निकाली जाएगी जो कि आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी।

महा शिवरात्रि का समय स्वयं सिद्ध

पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि महा शिवरात्रि का समय स्वयं सिद्ध माना गया है। किसी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने के लिये यह अति उत्तम समय होता है। इसमें किये गये जप-पूजन आदि का अनंत गुना फल मिलता है।

भव्य रूप से सजे शहर के शिवालय


लखनऊ। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के पूजन के महापर्व महाशिवरात्रि को शिव मंदिरों और शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर रंगीन बिजली की झलरों से जगमग हैं। वहीं परिसर और द्वार को फूलों की लड़ियों से सजाया गया हैं। भक्तों को सुगमता से दर्शन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं।
मंदिरों में गुरुवार मध्य रात ही भोलेबाबा का कहीं दूल्हे के रूप में तो कहीं महाकाल के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया है। शहर के बड़े शिवमंदिरों में शुक्रवार भोर से ही पूजा अर्चना के अलावा रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बाबा की आरती व भस्म आरती होगी। वहीं कई जगह बाबा की भव्य बारात भी निकाली जाएगी।

151 लीटर दूध से होगा दुग्धाभिषेक
डालीगंज स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में गुरुवार मध्य रात्रि बाबा के शृंगार के बाद शुक्रवार सुबह तीन बजे आरती होगी। पौने चार बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे। मुख्य संविका उपमा पांडेय ने बताया कि बाबा का 151 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक होगा। इसी दूध से खीर बनेगी। जो प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। वहीं रात 12 बजे तक मंदिर में भक्त दर्शन कर सकेंगे।

मोहनलालगंज में आज भ्रमण करेंगे शिव-गौरा
मोहनलालगंज के शिव मंदिरों में गुरुवार से ही भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के सबसे प्राचीन काशेश्वर महोदव मंदिर से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव -माता गौरा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह दस बजे यात्रा निकलेगी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि कालेबीर बाबा मंदिर परिसर में बने महादेव मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया है।

बुद्धेश्वर मंदिर में फल व फूल से होगा शृंगार


मोहान रोड़ स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में गुरुवार मध्य रात भोलेनाथ का श्रृंगार कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शुक्रवार की सुबह चार बजे आरती के बाद भक्तों को दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। भोलेनाथ का फलों एवं फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया है। बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस के अलवा भक्तों की सुविधा के लिए स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं।

कल्याणगिरी मंदिर से निकलेगी शिव बारात
ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याणगिरी मंदिर से दोपहर शिव बारात निकलेगी। अनुराग पांडेय ने बताया कि भव्य श्री शिव बारात कल्याणगिरी मंदिर से बालागंज चौराहा श्री कोनेश्वर व चौक चौराहे से होते हुए मंदिर परिसर में लौटेगी। बारात में रथ, बैंड बाजे, डीजे शामिल होंगे। बारात में भोलेनाथ अपने गण भूतों के साथ चलेंगे।

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शाम को लगेगा 56भोग
सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार रात दो बजे से 12 ज्योतिलिंर्गों का महा रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह छह बजे से दर्शन शुरू होगा। रात में भोलेबाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। बाबा का शृंगार, महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

नागेश्वर मंदिर में सुबह पांच बजे से होंगे दर्शन
मशकगंज स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के पट शुक्रवार सुबह पांच बजे खुलेंगे। आरती सुबह 8 बजे और रात 9 बजे होगी। मंदिर को बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। पुजारी उत्तम मिश्रा ने बताया कि भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सिद्धनाथ मंदिर में तीन प्रहार होगी पूजा
रकाबगंज के प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में तीन प्रहर की पूजा होगी। 51 लीटर दूध से बाबा का अभिषेक होगा। आचार्य दीपेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि पहली पूजा सुबह पांच बजे, दूसरी दोपहर दो बजे और तीसरे प्रहर का पूजन रात 11 बजे किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुबह पांच बजे से रात 12 तक दर्शन होंगे। सुरक्षा को देखते हुए छह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
इसके साथ ही तिलक नगर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में शिवशंभू का बिठूर धाम से लागए गए गंगाजल से अभिषेक होगा। शाम को भव्य शृंगार, महाआरती, भोग और प्रसाद वितरण किया जाएगा। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में शुक्रवार रात से सुबह तक महाशिवरात्रि का पूजन होगा। कुर्सी रोड स्थित दशौली स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व भंडार, चिनहट बाजार स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम

लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट 'दिवाना तेरा'लखनऊ। वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम। इंटरनेशनल इकाना फुटबाल स्टेडियम में...

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...