back to top

लखनऊ में कल से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ

15-16 अप्रैल को होगा लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन
राजधानी में होगा फिल्मी सितारों का होगा जमावड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के केंद्र लखनऊ में पहली बार भव्य स्तर पर ‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव 15 और 16 अप्रैल को सहारागंज मॉल स्थित आईनॉक्स पी वी आर सिनेमा में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल के संस्थापक और आयोजक, प्रसिद्ध लेखक, निमार्ता एवं निर्देशक अयूब खान (जो मुंबई में प्रतिष्ठित ‘सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का भी संचालन करते हैं) ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं और सिनेमाई विरासत को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।पहले दिन 15 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ज्यूरी द्वारा चयनित देश-विदेश की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जबकि 16 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक फिल्म स्क्रीनिंग जारी रहेगी। इसके पश्चात, शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एक भव्य अवार्ड शो का आयोजन होगा, जिसमें सिनेमा जगत की चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की उन महान विभूतियों को याद करना है जिनका संबंध उत्तर प्रदेश से रहा है। इन दिवंगत हस्तियों के नाम पर विशेष सम्मान उनके परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष सम्मानित होने वाले अधिकांश कलाकार भी उत्तर प्रदेश की मिट्टी से जुड़े हैं।उन्होंने बताया कि महोत्सव के ‘बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स’ में जरीना वहाब, पहलाज निहलानी, अनूप जलोटा और सतलुज धीर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, फिल्मों का चयन मेहुल कुमार, एन. चंद्रा, सोहम शाह, मनोज जोशी, राकेश बेदी और कमलेश पांडे जैसे अनुभवी ज्यूरी सदस्यों द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जो फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी के द्वारा सेलेक्ट की गई 210 फिल्में को बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडिटिंग, आदि अवॉर्ड दिए जाएंगे ।

सम्मानित होने वाली हस्तियां:
समारोह में राहुल रवैल, विशाल भारद्वाज, पूनम ढिल्लों, रवि किशन, राजपाल यादव, जूही चतुवेर्दी और मनोज मुंतशिर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। अयूब खान ने कहा, यह लखनऊ के लिए गौरव का क्षण है। हम इस फिल्म फेस्टिवल को अब हर वर्ष आयोजित करेंगे ताकि स्थानीय कलाकारों और फिल्म प्रेमियों को एक सशक्त मंच मिल सके।

RELATED ARTICLES

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी लखनऊ। अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित...

समाज को अपनी सभ्यता से जुड़ने का मौका देती कला : राजेश पुजारी

मदर सेवा संस्थान कई स्थानों पर खोलेगा बच्चों और युवाओं के लिए चबूतरा थियेटर पाठशाला: किरन लता ग्रीष्मकालीन में बच्चों को मिलेगा मंच, दिखायेंगे एक्टिंग,...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का मना 19वां स्थापना दिवस

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया...

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी लखनऊ। अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित...

प्रतिशोध, हिंसा और विध्वंस की दास्तान है ‘डकैत एक प्रेम कथा’

फिल्म का पहला हिस्सा धीमा है, जहां कहानी अपने ही बोझ तले दबती हुई लगती हैलखनऊ। कहा जाता है कि प्यार कभी सरल नहीं...

जिंदगी में इंसान सीखने के लिए ही आता है : इकबाल खान

टीवी शो 'कैसा ये प्यार है' से हर घर में पहचाने जाने लगे लखनऊ। साल 2003 में 'फंटूश' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने...

अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

लखनऊ। कहते हैं कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किस्मत खुद दरवाजा खटखटाती है, अक्षय तृतीया उन्हीं खास अवसरों में से एक मानी जाती...