back to top

महाकुंभ : भूटान नरेश ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी भी रहे मौजूद

महाकुंभ नगर. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामज्ञाल वांगचुक मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्नान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्नान करने वालों में हाल ही में महामंडलेश्वर बनाए गए संतोष दास सतुआ बाबा भी शामिल थे। इससे पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश विमान के जरिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामज्ञाल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सोमवार को हवाईअड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बाद में भूटान नरेश उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया और उनकी मेजबानी की। राजभवन में भूटान नरेश के सम्मान में एक रात्रिभोज का भी आयोजित किया गया, जिसमें भूटान के प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...