back to top

महाकुंभ 2025 : अक्षयवट की पूजा के बिना नहीं मिलता संगम स्नान का फल, जानिए इसका महत्व

  • महाकुंभ 2025 के लोगो में भी प्राचीन अक्षयवट को दिया गया है स्थान
  • महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का होगा प्रमुख केंद्र

प्रयागराज। महाकुंभ-2025 को लेकर योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करने में युद्धस्तर पर जुटी है। श्रद्धालुओं को कुंभनगरी की भव्यता और नव्यता का दिव्य दर्शन करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने भारी भरकम बजट का ऐलान किया है। अक्षयवट का बड़ा पौराणिक महत्व है। मान्यता के अनुसार संगम स्नान के पश्चात 300 वर्ष पुराने इस वृक्ष के दर्शन करने के बाद ही स्नान का फल मिलता है। इसीलिए तीर्थराज आने वाले श्रद्धालु एवं साधु संत संगम में स्नान करने के बाद इस अक्षयवट के दर्शन करने जाते हैं। जिसके बाद ही उनकी मान्यताएं पूरी होती हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी अक्षयवट कॉरिडोर सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।महाकुंभ के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र होगा।

रामायण, रघुवंश और ह्वेनत्सांग के यात्रा वृत्तांत में भी अक्षय वट का जिक्र

प्रभु श्रीराम वन जाते समय संगमनगरी में भरद्वाज मुनि के आश्रम में जैसे ही पहुंचे उन्हें, मुनि ने वटवृक्ष का महत्व बताया था। मान्यता के अनुसार माता सीता ने वटवृक्ष को आशीर्वाद दिया था। तभी प्रलय के समय जब पृथ्वी डूब गई तो वट का एक वृक्ष बच गया, जिसे हम अक्षयवट के नाम से जानते हैं। महाकवि कालिदास के रघुवंश और चीनी यात्री ह्वेनत्सांग के यात्रा वृत्तांत में भी अक्षय वट का जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि अक्षयवट के दर्शन मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भारत मेें चार प्राचीन वट वृक्ष माने जाते हैं। अक्षयवट- प्रयागराज, गृद्धवट-सोरों ‘शूकरक्षेत्र’, सिद्धवट- उज्जैन एवं वंशीवट- वृंदावन शामिल हैं।

मुगलकाल में रहा प्रतिबंध

यमुना तट पर अकबर के किले में अक्षयवट स्थित है। मुगलकाल में इसके दर्शन पर प्रतिबंध था। ब्रिटिश काल और आजाद भारत में भी किला सेना के आधिपत्य में रहने के कारण वृक्ष का दर्शन दुर्लभ था।

योगी सरकार ने आम लोगों के लिए खोला था दर्शन का रास्ता

योगी सरकार ने विगत 2018 में अक्षयवट का दर्शन व पूजन करने के लिए इसे आम लोगों के लिए खोल दिया था। पौराणिक महत्व के तीर्थों के लिए योगी सरकार की ओर से कई विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यहां कॉरिडोर का भी कार्य चल रहा है।

काटने और जलाने के बाद भी पुन: अपने स्वरूप में आ जाता था वट वृक्ष

अयोध्या से प्रयागराज पहुंचे प्रसिद्ध संत और श्री राम जानकी महल के प्रमुख स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि अक्षय वट का अस्तित्व समाप्त करने के लिए मुगल काल में तमाम तरीके अपनाए गए। उसे काटकर दर्जनों बार जलाया गया, लेकिन ऐसा करने वाले असफल रहे। काटने व जलाने के कुछ माह बाद अक्षयवट पुन: अपने स्वरूप में आ जाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अक्षय वट को लेकर जो सौंदर्यीकरण और विकास कार्य शुरू किए हैं वो स्वागतयोग्य हैं। महाकुंभ में संगम स्नान के बाद इसके दर्शन से श्रद्धालुओं को पुण्य प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई । अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले...

बीसीसीआई का बड़ा उलटफेर: खत्म होगी 7 करोड़ वाली ‘ए-प्लस’ श्रेणी, रोहित-विराट के कॉन्ट्रैक्ट पर गिरेगी गाज

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी 2025-26 सत्र के लिए अपने वार्षिक केंद्रीय अनुबंध के ढांचे में एक ऐसा बड़ा बदलाव करने जा...

मतदाता होना केवल संवैधानिक विशेषाधिकार नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण कर्तव्य है: PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने का आग्रह करते हुए रविवार को कहा कि मतदाता होना केवल...

तिरंगे के रंग में रंगा शहर, रोशनी से नहाये बाजार व इमारतें

लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर शहर के बाजारों में रविवार को जबरदस्त रौनक दिखी। हर प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान में तिरंगा की रोशनी में नहाए...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी सनातन संस्कृति एवं देशभक्ति की झलक

सामाजिक एकजुटता एवं स्मारिका विमोचन के साथ लक्ष्य जनकल्याण समिति का वार्षिक उत्सव सम्पन्न लखनऊ। सामाजिक एकजुटता एवं क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ लक्ष्य...

प्रभात राठौर ने जीता मिस्टर लखनऊ का खिताब

मिस्टर एंड मिस लखनऊ का शानदार आयोजनदिव्यांग बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिये हुआ शोलखनऊ। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों के उत्थान और प्रोत्साहन...

उत्तरायणी कौथिग : माही पाणि जी ज्यू तेरो मेरो हो…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- बारहवां दिनलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखण्ड से आए ओहो...

यूपी महोत्सव : अर्पण नहीं समर्पण चाहूं…

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन लखनऊ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल, जानकीपुरम विस्तार,लखनऊ में...

हज यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आपातकालीन बटन वाला विशेष ‘बैंड’ दिया जाएगा : दानिश अंसारी

बलिया । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को कहा कि इस वर्ष हज यात्रियों को हाथ में...